थराली / चमोली । चमोली जिले के पिंडर घाटी में भालू का आतंक थमने का नाम ही नही ले रहा। एक बार फिर से पिंडर घाटी के दूरस्थ गांव रतगांव में भालू ने बुधवार को एक व्यक्ति पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
रतगांव निवासी दयाल सिंह पुत्र नारायण सिंह बकरीयों व मवेशीयों को चुगाने के लिए जंगल गया हुआ था। कि इसी दौरान ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। हालांकि दयाल ने किसी तरह भालू से भिड़ंत करते हुए हो हल्ला कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर बाद में ग्रामीण उसे जंगल से किसी तरह से पहले गांव लाये जहां से उसे अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में प्राथमिक उपचार के बाद घायल दयाल की स्थिति को देखते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवनीत चैधरी ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बता दें कि रतगांव में इसी सितम्बर माह में तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया हैं। इस संबंध में रतगांव के ग्राम प्रधान महिपाल सिंह फस्र्वाण ने बदरीनाथ वन प्रभाग के उप वन संरक्षक को प्रभागीय वनाधिकारी मध्य पिंडर रेंज थराली के माध्यम से एक ज्ञापन भेज कर घायलों को तत्काल राहत दिए जाने के साथ ही भालू के आतंक से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण अपने मवेशियों के लिए घास चारा लेने के लिए जंगल जाने से भी घबराने लगे है।




Discussion about this post