जोशीमठ / चमोली । चमोली जिले के जोशीमठ विकास खंड में भालू का आंतक मचा हुआ है। भालू ने रविवार की देर रात्रि व सोमवार की सुबह तक छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसमें से तीन लोगों को जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया है।
जोशीमठ में रविवार की देर रात्रि को मारवाडी चुनार में भालू ने हमला कर तीन लोगों को घायल किया है। जिसमें कैलाश दास उम्र 60 वर्ष निवासी उमा माहेश्वरी आश्रम विष्णुप्रयाग, खड़क सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी चुनार मारवाड़ी जोशीमठ, दीपक जोशी पुत्र दया प्रसाद जोशी उम्र 30 वर्ष निवासी चुनार मारवाड़ी जोशीमठ, दिनेश निवासी परसारी, जोशीमठ को भी भालू ने हमला कर गंभीर घायल किया गया। वहीं दो साधुओं को भी भालू ने घायल किया है जिनका उपचार जोशीमठ में चल रहा है।




Discussion about this post