पीपलकोटी / चमोली । बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के पास भनेर पानी के समीप बुधवार को फिर से पहाड़ी से भारी मलवा व बोल्डर आने से बाधित हो गया है। जहां पर हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी हुई है। लोग यहां से पैदल की आवाजाही करने के लिए मजबूर हो गये है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे देर सांय तक खुलने की संभावनाऐं व्यक्त की जा रही है।
मंगलवार को भी भनेरपानी के पास पहाड़ी से भारी मलवा व बोल्डर आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया था जिससे देर सांय को खोल दिया गया था लेकिन बुधवार को एक बार फिर से पहाड़ी से भारी मलवा आने से हाईवे बाधित हो गया है। जिससे खोलने का कार्य जारी है। आपदा प्रबंधन अधिकारी चमोली नंदकिशोर जोशी ने बताया कि पीपलकोटी के भनेर पानी में पहाड़ी से भारी मलवा आने से मार्ग बंद हो गया है।
वहीं दुसरी ओर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार बदरीनाथ हाईवे जो मंगलवार से पीपलकोटी के भनेर पानी में बद चल रहा है। गुरूवार तक खुलने की संभावना बतायी जा रही है। पुलिस ने बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने स्थानों पर ही रूके रहें। हाईवे खुलने की सूचना के बाद भी यात्रा पर निकलें।




Discussion about this post