शनिवार, अगस्त 16, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में केंद्र सरकार के कार्यालयों ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

शेयर करें !
posted on : अगस्त 16, 2025 1:02 पूर्वाह्न
  • देहरादून में एफआरआई, केंद्रीय जीएसटी , प्रसार भारती , पीआईबी , सीबीसी आदि कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण, आईआईटी रुड़की में भी आयोजित हुआ समारोह

देहरादून : उत्तराखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, जोश और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों और संस्थानों में तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रतियोगिताएं और झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी कड़ी में देहरादून में केंद्र सरकार के विभिन्न दफ्तरों में ध्वजारोहण किया गया। शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एफआरआई, केंद्रीय जीएसटी, प्रसार भारती, पीआईबी, सीबीसी आदि कार्यालयों सहित आईआईटी रुड़की में ध्वजारोहण किया गया और कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, देहरादून में सुरजीत भुजबल, विशेष सचिव एवं सदस्य (सीमा शुल्क), सीबीआईसी ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने जीएसटी की उपलब्धियों और कर प्रणाली में पारदर्शिता पर भी प्रकाश डाला।

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् की महानिदेशक कंचन देवी ने झंडा फहराया और उपस्थित लोगों को देश की तरक्की के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और संस्थान की इमारत को रोशनी से सजाया गया।

आईआईटी रुड़की में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कुलगीत ‘जयति जयति विद्या संस्थान’ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने संस्थान की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आईआईटी रुड़की नवाचार और अनुसंधान के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे रहा है। यहां तिरंगा यात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

प्रसार भारती भवन में दूरदर्शन , आकाशवाणी और पत्र सूचना कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इन सभी आयोजनों में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और स्थानीय लोग शामिल हुए और सभी ने एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूपी में बर्ल्ड फ्लू की पुष्टि के बाद टिहरी गढ़वाल जिला प्रशासन अलर्ट, बर्ड फ्लू की रोकथाम को डीएम नितिका खण्डेलवाल ने दिए सख्त निर्देश, अन्य प्रदेशों से आने वाले कुक्कुट उत्पादों के परिवहन पर दो सप्ताह का प्रतिबंध
  • स्वतंत्रता दिवस पर निदेशक निधि यादव ने उत्तराखंड पंचायती राज विभाग में किया ध्वजारोहण
  • स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में भव्य आयोजन : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का किया विमोचन
  • सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार
  • उत्तराखंड में केंद्र सरकार के कार्यालयों ने मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • उत्तरकाशी : प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा संचालित हेली सेवाएं बनी “संजीवनी”, गंभीर रूप से बीमार 3 लोगों को किया एयरलिफ्ट
  • प्रदेश सरकार विकसित उत्तराखंड के मंत्र के साथ राज्य को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही है निरन्तर कार्य – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग
  • नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास एवं उत्तराखण्ड सदन में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
  • आपदा भी डिगा न सकी राष्ट्रप्रेम : धराली, हर्षिल और मुखबा में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.