गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर और मिलन के केन्द्र – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2022 3:48 अपराह्न
चमोली : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज जनपद चमोली के अंतर्गत गौचर के लोकप्रिय एवं ऐतिहासिक सात दिवसीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला में शिरकत की| इस मौक़े पर विधानसभा अध्यक्ष ने महिला दिवस पर आयोजित महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का शुभारंभ कर महिलाओं को प्रोत्साहित किया| इस दौरान उन्होंने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों सहित स्थानीय व घरेलू उत्पादों का निरीक्षण भी किया। विधानसभा अध्यक्ष के गौचर मेले में पहुंचते ही स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया| विधानसभा अध्यक्ष ने मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया साथ ही घरेलू उत्पादों के बारे में जानकारी लेते हुए स्थानीय लोगों को प्रेरित भी किया| इस दौरान महिला सशक्तिकरण पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ ऋतु खंडूडी ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया|
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारे सांस्कृतिकधरोहर और मिलन के केन्द्र है। मेलों के माध्यम से सरकार एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा उत्तराखंड की संस्कृति, विरासत, पारंपरिक रीति रिवाज, वाद्य यंत्रों, लोक गीत, लोक नृत्य, वेशभूषा के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है| गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्ध राजकीय मेला है और साल दर साल यह मेला अपनी ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन व स्थानीय लोगों की सराहना भी की।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तराखंड की ग्रामीण महिलाएं समूहों के माध्यम से रोजगार उत्पन्न कर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही है एवं इस प्रकार के मेलों में उन्हें अपने घरेलू उत्पादों के लिए बाजार भी उपलब्ध हो रहा है| महिलाएं समाज में मजबूती से अपनी जगह बना रही है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत वर्षों में महिलाओं को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह भरपूर रूप से मिल रहा है| आज महिलाएं न सिर्फ घर की जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन कर रही हैं, इसके साथ ही पुरुषों के साथ बाहर के कार्यों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहीं हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही हैं जिनका लाभ लेकर महिलाएं सशक्त हो रही हैं|
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं हमेशा से ही आत्मनिर्भर एवं मजबूत रही हैं एवं उत्तराखंड में पलायन को रोकने में महिलाओं का विशेष योगदान है क्योंकि महिलाएं कठिन परिस्थितियों में भी गांव से जुड़ी हैं गांव की सेवा के साथ-साथ प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि उत्तराखंड के समाज को दिशा एवं दशा देने में कार्य करें, बेटों को संस्कार दें साथ ही उन पर लगाम भी कस कर रखें| सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने साथ अन्य महिलाओं को जोड़े और उन्हें भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएं। इस दौरान महिला समूहों ने सांस्कृतिककार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक थराली मुन्नी देवी शाह, ब्लॉक प्रमुख कर्णप्रयाग चन्देश्वरी देवी, गौचर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में 17 से 20 अगस्त तक हिमाद्री आइस रिंक में सजेगा एशियाई आइस स्पोर्ट्स का मंच, 14 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, लगातार दूसरी बार भारत को मिली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी
  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.