शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बर्फीले गांवों में जनगणना ने पकड़ी रफ्तार, 80 फीसदी काम पूरा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2026 2:43 पूर्वाह्न
  • नीती-माणा समेत 25 गांवों में घर-घर पहुंच रहे प्रगणण
  • 1800 से अधिक परिवारों का डेटा सिंक

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के ऊंचाई वाले बर्फीले गांवों में जनगणना-2027 का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीती-माणा समेत जिले के 25 स्नो बाउंड गांवों में करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। अब तक 1800 से अधिक परिवारों का डेटा सिंक किया जा चुका है।

जिला प्रशासन की ओर से इन गांवों में नवंबर से अप्रैल तक बर्फबारी के कारण अधिकांश परिवार निचले इलाकों में चले जाते हैं। इसी वजह से जनगणना का काम सर्दियां शुरू होने से पहले पूरा किया जा रहा है। मौजूदा समय में प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी का सत्यापन और मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।  यह काम 30 सितंबर तक चलेगा, जबकि एक से पांच अक्टूबर तक पुनरीक्षण किया जाएगा।

मलारी क्षेत्र में जनगणना की स्थिति देखने के लिए 21 से 23 सितंबर तक टीम ने कोषा, मलारी, कैलाशपुर, फरकिया, गुरुगुटी, बंपा, गमशाली और नीति समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान प्रगणकों और सुपरवाइजरों से परिवारों की जानकारी, पूरा हो चुका काम और डेटा सिंक की स्थिति की जानकारी ली गई।

ज्योतिर्मठ तहसील के नीती, गमशाली, बंपा, फरकिया, गुरुगुटी, मेहरगांव, कैलाशपुर, मलारी, कोषा, जेलम, द्रोणागिरी, गरपाक, कागा लगा द्रोणागिरी, लमतोली, जुम्मा, रेवेल चाक कुरकुटी, तोलमा, माणा, भ्यूंडार, बामणी, बद्रीनाथ, खीरो और ओध हनुमान चट्टी को स्नो बाउंड गांवों में शामिल किया गया है। चमोली तहसील के रुद्रनाथ और पांगर्वासा (कांचुला खर्क) भी इस सूची में हैं।

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि इन गांवों के लोगों के लिए 17 से 31 अगस्त तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा दी गई थी। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज जानकारी का सत्यापन कर रहे हैं। बर्फीले इलाकों में काम की निगरानी के लिए लगातार स्थलीय निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।

जनगणना के पहले चरण में जिले में मकान सूचीकरण का काम पूरा हो चुका है। इसके लिए 1469 जनगणना ब्लॉक बनाए गए थे और 814 प्रगणक, 145 सुपरवाइजर तथा 24 चार्ज अधिकारियों ने काम किया था।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के 04 हजार अति संवेदनशील परिवारों की बदलेगी तस्वीर, USRLM और BRAC International में हुआ समझौता
  • 26 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चमोली में प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • सावधान! उत्तराखण्ड में हो रहे हैं फोने हैक
  • उत्तराखण्ड : भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल
  • 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का धरना
  • बदरीनाथ में डीजे विवाद पर यूकेडी का प्रदर्शन, पुतला फूंका
  • स्रोत से घर तक जांचा जाएगा पानी, दूषित मिला तो होगी कार्रवाई
  • बदरीनाथ की मर्यादा पर बवाल, उक्रांद ने भाजपा सरकार को घेरा
  • जनगणना में जल्दबाजी नहीं, हर जानकारी हो सटीक और पूरी – डीएम
  • पौड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, 130 निजी वाहनों से हटाई गईं अनधिकृत नेम प्लेट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.