शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में जनगणना 2027 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में तेजी, विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण संपन्न

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2026 4:54 अपराह्न
  • राज्यभर में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन, कार्यों की प्रगति की समीक्षा
  • स्व-गणना के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विभागीय स्तर पर सक्रिय पहल
  • विभिन्न संस्थानों में अधिकारियों द्वारा संपर्क कर जनभागीदारी को प्रोत्साहन

देहरादून : उत्तराखंड में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाते हुए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में नगर पंचायत झबरेड़ा के अंतर्गत चार्ज झबरेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस अटल उत्कर्ष कन्या इंटर कॉलेज, झबरेड़ा में आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण का संचालन एफटी श्री सौरव कुमार एवं श्री सुनील कुमार पाल द्वारा किया गया। इसी क्रम में बिरोंखाल एवं चौबट्टाखाल में भी एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर प्रशिक्षण/बैठकों का आयोजन किया गया, जहाँ कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। नगर पालिका परिषद मंगलौर में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जबकि बीएचईएल में प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

जनगणना कार्य को प्रभावी बनाने हेतु स्व-गणना (सेल्फ एनुमेरशन) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के साथ संवाद भी स्थापित किया गया। इस क्रम में उप निदेशक आर. के. बनवारी द्वारा आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की संयुक्त निदेशक श्रीमती साक्षी सिंह सहित अन्य अधिकारियों से भेंट कर स्व-गणना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

इसके अतिरिक्त, प्रसार भारती–दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख अनिल कुमार भट्ट, उप-निदेशक कुलभूषण कुमार, क्लस्टर प्रमुख सुरेश कुमार मीना तथा पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुन्दरियाल से भी मुलाकात कर स्टाफ एवं आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।

इन सभी गतिविधियों के माध्यम से जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक समन्वय, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ किया जा रहा है। राज्य सरकार नागरिकों से अपील करती है कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें और इस राष्ट्रीय महत्त्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.