शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम, रंग बिरंगी रोशनी में सुंदर लगी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की आभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्टाफ ने दी प्रकाशोत्सव की बधाई

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2024 1:49 पूर्वाह्न
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्टाफ ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्टाफ ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टाफ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी डाॅक्टरों एवं स्टाफ सदस्यों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 
मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रांगण में दीपोत्सव का शुभारंभ श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. उत्कर्ष शर्मा, श्री दरबार साहिब के अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक विजय नौटियाल, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के समन्वयक डाॅ. आर.पी.सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गौरव रतूड़ी व नर्सिंग अधीक्षक अनीस ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
अस्पताल परिसर में एसजीआरआर स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोली सेल्फी प्वाइंट का आकर्षक केन्द्र रही। अस्पताल स्टाफ लक्ष्मी नैनवाल अराध्या एवं अनन्या ने गढ़वाली गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुति का दर्शकों ने तालियों के साथ समर्थन किया। सौरभ ने बाॅलीवुड गीतों पर धमाकेदार डांस प्रस्तुति दी। आस्था ने चूड़ी लादे मैनू गीत पर जमकर वाहवाही लूटी। रूकमणी एवं गुंजन ने  राजस्थानी लोग संस्कृति की झलक पेश की।
सिक्योरिटी टीम से सिक्योरिटी कर्मियों ने नया जमाना क छोरों कन उठी बोल गढ़वाली गीत पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सिक्योरिटी महिला टीम ने गुलाबी शरारा गीत पर प्रस्तुतियां दीं। नर्सिंग स्टाफ वांग्मो एण्ड टीम ने तिब्बती गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर तिब्बती संस्कृति की झलक पेश की। अस्पताल स्टाफ नरेश चमोली ने बालीवुड के भूले बिसरों गीतों को गुनगुनाकर पुराने दिनों की यादों को ताजा कर दिया। देर शाम को अस्पताल स्टाफ ने दीप जलाकर अस्पताल परिसर को प्रकाशमय कर दिया। नर्सिंग स्टाफ साक्षी ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अस्पताल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फेकल्टी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

1 of 17
- +
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.