posted on : जुलाई 30, 2022 5:24 अपराह्न
कोटद्वार। राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को उत्तराखंड प्रदेश की कमान सौंपने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। सुबह जैसे ही खबर मिली कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंप दी है, वैसे ही कोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाइयां दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल ने कहा कि मृदुभाषी एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण ही आज महेंद्र जी पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंचे हैं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है इसका परिणाम आगामी पंचायत एवं निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा । अन्य वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र भट्ट को पूरे प्रदेश का भौगोलिक एवं राजनीतिक गहनता से फर्क है और इसका लाभ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह भारतीय जनता पार्टी को देंगे ।


