सोमवार, मार्च 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ नन्दन कुमार ने बहुउद्देश्यीय शिविर में सुनी जन समस्याएं, 27 समस्याओं का मौके पर किया निस्तारण, अधिकारियों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 26, 2024 7:07 अपराह्न

-समाज कल्याण विभाग से बुजुर्ग आलम सिंह मिली कान सुनने की मशीन

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के विकासखंड कर्णप्रयाग के ग्राम पंचायत नौटी में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार की अध्यक्षता में बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता ने 58 समस्याएं दर्ज की। जिसमें से 27 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। शिविर में विभागीय स्टॉलों के माध्यम से तमाम प्रमाण पत्र जारी करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभागीय स्टॉलों पर 354 से अधिक लोंगों को लाभान्वित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने शिविर में लगे विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय शिविरों के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निराकरण किया जाए। ब्लाक स्तर के अधिकारी समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण करें और समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण करना सुनिश्चित किया जाए। शिविर में नौटी, दुगतोली, सुनार ग्वाड, मलेठी, बैनोली, डुंग्री, धानई, छातोली, झुरकंडे, कृषाल, चौंडली, पुडयाणी आदि गांवों के लोगों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, मुआवजा आदि से जुडी समस्याऐं रखी।

शिविर में कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी मोटर मार्ग सुधारीकरण, नौटी-पुनगांव मुख्य मार्ग से डडोली तक मोटर मार्ग, चौंडली-सिलंगी-ल्वीटा निर्माणाधीन. सडक को नंदादेवी राज जात मार्ग बगरखाल से छातोली तक मिलाने, उज्जवलपुर-बैनोली मोटर मार्ग के डुंग्री से बैनोली तक पीएम श्री के अधीन करने, चौंडली सडक का डामरीकरण न होने की समस्या पर मुख्य विकास अधिकारी ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन में ग्राम पंचायत मलेठी और पुडियाणी के एससी बस्ती में पेयजल कनेक्शन न मिलने और जलापूर्ति न होने की समस्या पर जल संस्थान और निगम को स्थलीय निरीक्षण करते हुए छूटे हुए सभी घरों में जल संयोजन कराने के निर्देश दिए। क्षेत्र में राशन कार्ड न बनने की समस्या पर पूर्ति अधिकारी को शिविर लगाकर समस्या का समाधान करने को कहा। इस दौरान पीएम आवास, मुआवजा व छात्रवृत्ति न मिलने, पुस्तकालय संचालन, बरसात में क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते, गौशाला निर्माण, नाली एवं पुस्ता निर्माण से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूवन नौटियाल ने नंदादेवी राजजात यात्रा पडाव और यात्रा मार्ग के ढांचागत विकास कै वार्षिक योजनाओं में प्राथमिकता देने, होमस्टे का निर्माण सर्वेक्षण के आधार पर करवाने, नौटी में वेटनरी कालेज खोलने और नौटी-नंदासैंण को ईको टूरिज्म के लिए विकसित करने की बात रखी। नौटी ग्राम प्रधान ने नंदादेवी और ऊफराई देवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण, मिनि सचिवालय और पंचायत भवन की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय निर्माण एवं नंदादेवी मार्ग सुधारीकरण की मांग रखी।

शिविर में एलोपैथिक की ओर से 43, होमियोपैथिक 103 और आयुर्वेदिक विभाग ने 32 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए निःशुल्क दवा वितरित की गई। कृषि के स्टाल पर 10, उद्यान के 30 तथा पशुपालन के स्टाल पर 14 काश्तकारों को बीज, खाद एवं दवा वितरण कर लाभान्वित किया गया। पंचायती राज विभाग ने 15 परिवार रजिस्टर की नकल, दो मृत्यु प्रमाण पत्र और एक पेंशन संबधी समस्या का निस्तारण किया। समाज कल्याण ने 30 विविध समाजिक पेंशन प्रकरणों का सत्यापन, आवेदन और शिकायतों का निस्तारण, एक कान की मशीन और बाल विकास ने पांच लक्ष्मी किट का वितरण किए। सैनिक कल्याण ने सात पेंशन से जुड़ी पूर्व सैनिकों की समस्या का निराकरण किया। मनरेगा सेल पर छह बीपीएल प्रमाण पत्र सहित मनरेगा भुगतान संबधी समस्याएं निस्तारित की गई। शिविर में 19 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए। ग्राम झुरकंडे के बुजुर्ग व्यक्ति आलम सिंह को कान की मशीन दी गई। शिविर में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, ब्लाक प्रमुख चन्द्रेशवरी देवी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, पूर्व जिप सदस्य भूवन नौटियाल, पूर्व बीकेटीसी उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी, ग्राम प्रधान रीना नौटियाल, अन्य जन प्रतिनिधि सहित परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडे, परियोजना अधिकारी उरेड सौरभ कुमार आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
  • “जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
  • मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग
  • आरएसएस का भव्य पथ संचलन, हजारों स्वयंसेवकों ने दिखाया अनुशासन और संगठन शक्ति
  • अंतरराष्ट्रीय जल दिवस पर एनएसएस शिविर में मधुगंगा नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के प्रयासों से जिले को शीघ्र मिलेगा आधुनिक डिस्ट्रिक्ट साइंस म्यूजियम, बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए “लर्निंग बाई डूइंग” थीम पर विकसित होगा म्यूजियम
  • पत्र सूचना कार्यालय, पीआईबी देहरादून द्वारा उड़ीसा के लिए 5 दिवसीय प्रेस टूर
  • एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने पर दिया गया ज़ोर
  • धामी सरकार के चार साल : विकास, विश्वास और नई दिशा का उत्तराखण्ड मॉडल
  • पर्यटन में बढ़ते कदम : आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.