सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने ग्राम बैनोली में आयोजित बहुउदेशीय शिविर में सुनी जन समस्याएं, 64 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2023 4:40 अपराह्न
चमोली : जन समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निस्तारण हेतु शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकासखंड कर्णप्रयाग के ग्राम बैनोली (श्लेश्वर) में बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्रीय जनता ने 64 शिकायतें दर्ज की। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बहुउदेशीय शिविर में लगे विभागीय स्टॉलों के माध्यम से 255 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बहुउदेशीय शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने के साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ सरलता से आम आदमी तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बहुउदेशीय शिविर में बैनोली, डुंग्री, तोली, कल्याडी, नौटी, नैणी, सिमल्ट, एरोली, मलेठी, कफलोडी, मालई, पुनगांव आदि गांवों के लोगों ने सड़क, शिक्षा, विद्युत, सामजिक पेंशन, पीएम आवास, भूमि का मुआवजा, भूस्खलन, आर्थिक सहायता आदि से जुडी शिकायतें दर्ज की।
क्षेत्र वासियों द्वारा उज्ज्वलपुर-बैनोली मोटर मार्ग पर आटागाड गदेरे में पुल निर्माण, कनोठ-नैणी मोटर मार्ग निर्माण, नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग पर काश्तकारों की भूमि का मुआवजा न मिलने, मटियाला-  कृषाल मोटर मार्ग बडे वाहनों के लिए सुचारू करने, एरोली मोटर मार्ग का जल्द से जल्द डामरीकरण की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबधित सडक निर्माणदायी संस्थाओं को तत्काल समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जू.हा.डुंग्री में पुस्ता निर्माण न होने की समस्या पर सीईओ ने बताया कि इसके लिए धनराशि जारी कर दी गई है। बैनोली तथा नौटी में प्रा.वि.भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में होने की शिकायत पर शिक्षा विभाग को लोनिवि के साथ संयुक्त निरीक्षण कर विद्यालय भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। ग्राम एरोली में विद्युत आपूर्ति न होने की समस्या पर विद्युत विभाग को ट्रासफार्मर बदलने व विद्युत लाईन को ठीक करने के निर्देश दिए।
बैनोली में राज मिस्त्रीयों द्वारा निर्मित काष्ठकला को जीवित रखने के लिए संग्रहालय बनाने हेतु पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा। वही क्षेत्र में सैनिक स्कूल खोलने की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्रवासियों को भूमि का प्रस्ताव सैनिक कल्याण विभाग को उपलब्ध कराने को कहा। मालई गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में कुन्ती देवी, पुष्पा देवी, जसपाल लाल ने प्रधानमंत्री आवास तथा मंगला देवी एवं अन्य कुछ लाभार्थियों ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत पर कृषि अधिकारी को जांच कर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वही शकुंतला देवी ने गोठ सुधार व गैंणी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन तथा ग्राम प्रहरियों ने वेतन न मिलने की शिकायत दर्ज की। जिस पर संबधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्र कि अन्य समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बहुउदेशीय शिविर में एलोपैथिक द्वारा  70 लोगों का स्वाथ्य परीक्षण के साथ ही 2 दिब्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। होम्योपैथिक के स्टॉल पर 46 तथा आयुर्वेदिक ने 48 लोगों का परीक्षण कर दवा दी गई। पंचायत राज विभाग ने 10 परिवार रजिस्टर की नकल, समाज कल्याण द्वारा 20 पेंशन लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन किया गया। कृषि विभाग ने 10, उद्यान ने 18, पशुपालन ने 11 लाभार्थियों को खाद, बीज, उपकरण एवं दवा वितरण की गई। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 5 पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं को स्पर्श पेंशन योजना की जानकारी दी गई।
शिविर में ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग चन्द्रेश्वरी देवी, जिप सदस्य विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी कमलेश मेहता, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रलंयकर नाथ सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बडी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.