रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने की समृद्धि ग्रोथ सेंटर और सरस विपणन केंद्र की प्रगति की समीक्षा, महिलाओं के लिए फूड कोर्ट खोलने की योजना पर विचार

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2025 12:45 पूर्वाह्न
  • समृद्धि ग्रोथ सेंटर और सरस विपणन केंद्र की प्रगति पर समीक्षा बैठक संपन्न: महिलाओं को मिलेगा फूड कोर्ट खोलने का अवसर

हरिद्वार : जिला मुख्यालय विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में बहादराबाद के अंतर्गत संचालित समृद्धि ग्रोथ सेंटर और सरस विपणन केंद्र, जमालपुर कला की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इन केंद्रों के प्रगति का भौतिक मूल्यांकन करना और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार किया गया कि यदि गाइडलाइन के अनुसार संभव हुआ तो ग्रोथ सेंटर में महिलाओं द्वारा संचालित फूड कोर्ट खोला जाएगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस कार्य के लिए सीएलएफ (कम्युनिटी लेवल फेडरेशन) की सभी महिलाओं को व्यक्तिगत स्तर पर आमंत्रित किया जाएगा, जिससे वे इस अवसर का लाभ उठा सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

इसके अतिरिक्त, मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीएम (जिला परियोजना प्रबंधक) को मार्केट स्ट्रेटजी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्हें यह जानकारी जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया कि प्रत्येक शाम बाजार में कितने ग्राहक आ रहे हैं, जिससे मार्केटिंग योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे के साथ परियोजना निदेशक डीआरडीए के.एन. तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना, सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, एनआरएलएम से डीटीई और बहादराबाद विकासखंड के खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। यह बैठक इन केंद्रों के विकास और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक सकारात्मक कदम है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • एसजीआरआर इंटरनेशनल स्कूल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, शिक्षा और संस्कार को मिली नई ऊर्जा
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.