रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ अभिनव शाह ने यूसीसी पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं के पंजीकरण को लेकर ली समीक्षा बैठक, तीन विभागों में धीमी प्रगति पर नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी, स्पष्टीकरण तलब

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2025 6:25 अपराह्न
  • देहरादून में 87 प्रतिशत कार्मिकों का पंजीकरण का काम पूरा, शेष प्रक्रियाधीन।
  • यूसीसी पोर्टल पर  कार्मिकों का  शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें- सीडीओ ने दिए निर्देश।

देहरादून : जनपद में सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिकों का यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह एवं अन्य सेवाओं के पंजीकरण प्रक्रिया की प्रगति लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समस्त विभागीय नोडल अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों के विवाह एवं अन्य सेवाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि देहरादून जनपद में 87 प्रतिशत सरकारी कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और विद्युत विभाग में कार्मिकों के पंजीकरण की धीमी प्रगति और संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभाग न करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्य विकास अधिकारी सख्त निर्देश दिए कि विभागीय कार्मिकों का यूसीसी पोर्टल पर शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाए। पंजीकरण के लिए जो कार्मिक छूट गए है, आगे से उनका पंजीकरण करवाने के बाद ही वेतन आहरण किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि यूसीसी से संबंधित सेवाएं, विशेष रूप से विवाह पंजीकरण के क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाने एवं सरकारी कार्मिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण के लिए शिविर लगाए जाए। जहां पर तकनीकी समस्या आ रही है, उसको संज्ञान में लाया जाए। ताकि तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान कराया जा सके।

बैठक में बताया गया कि जनपद देहरादून के सरकारी कार्यालयों में आउट सोर्स, संविदा, दैनिक सहित कुल 30831 कार्मिक कार्यरत है। इसमें से 6150 विवाहित कार्मिकों में से 5321 कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है। इसके साथ ही तलाकशुदा 70 कार्मिकों में से 26 कार्मिकों का भी पंजीकरण हो चुका है। पुलिस विभाग में 146, स्वास्थ्य में 49, शिक्षा में 70, लोनिवि में 92, सिंचाई में 59, पीएमजीएसवाई में 22 कार्मिक एवं अन्य विभागों सहित 829 कार्मिक पंजीकरण के लिए अवशेष है। जिनके पंजीकरण का कार्य प्रक्रियाधीन है। वीसी में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, समन्वयक आईएमआईएस कमल किरन सहित वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। 

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.