गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ अभिनव शाह ने तहसील दिवस में सुनी फरियादियों की फरियाद, शिकायतों का समयबद्ध  निस्तारण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2024 12:58 पूर्वाह्न

-तहसील दिवस में लोल्टी में खुली नई शराब की दुकान का महिलाओं ने किया विरोध

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। मुख्य विकास अधिकारी चमोली अभिनव शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को नारायणबगढ़ ब्लाक सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 107 समस्या और शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को समयबद्व निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि तहसील दिवस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्व निस्तारण करें। विशेषकर आपदा राहत से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और शिकायतकर्ता को भी दूरभाष पर अवगत काराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है, उनको पूरा करने के लिए समयबद्धता के साथ कार्रवाई की जाए।

 तहसील दिवस में पंगती, भटियाणा, सणकोट, झिंझोडी, हरमनी, नारायणबगड, कुलसारी, थराली, लोल्टी आदि दूर दराज गांवों से पहुंचे फरियादियों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग, पुलिया निर्माण, मनरेगा, जंगली जानवरों की समस्या, आर्थिक सहायता, समाजिक पेंशन आदि से जुड़ी विभिन्न समस्या और शिकायतें सीडीओ के समक्ष रखी। तहसील दिवस में ग्राम लोल्टी से बडी संख्या में पहुंची महिलाओं ने लोल्टी में खुली नई शराब की दुकान का विरोध करते हुए तत्काल बंद कराने की मांग की, जिस पर सीडीओ ने एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए।

परखाल-सिलोडी मोटर मार्ग, मींग गधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग, चोपता-नलगांव मोटर मार्ग और कुलसारी-आलाकोट मोटर मार्गों पर नाली, स्कवर और मलबे का उचित निस्तारण न किए जाने और सडक बाधित होने की शिकायत पर निर्माणदायी संस्थाओं को तत्काल सडकों को सुचारू करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन में योजना पूर्ण होने से पहले पानी के बिल आने, पति और पत्नी दोनों के नाम बिल दिए जाने और आपदा मद से किए गए पेयजल कार्यो में धांधली की शिकायत पर जल संस्थान को जांच कर शिकायत का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। नारायणबगड़ तहसील क्षेत्र में राजस्व उपनिरीक्षक की कमी और तहसील से खाता खतौनी न मिलने की शिकायत पर सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने पर जल्द ही राजस्व उपनिरीक्षकों की कमी दूर की जाएगी।

राजकीय इंटर कालेज नारायणबगड़ में शिक्षकों की कमी और राइका हरमनी का विद्यालय भवन जीर्णशीर्ण होने की शिकायत के निस्तारण के लिए शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पीएचसी नारायणबगड़ में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी न कराए जाने और सीएचसी थराली में अल्ट्रासाउंड न होने की समस्या के निराकरण के लिए सीएमओ को नियमित निरीक्षण एवं मानिटरिंग के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों की ओर से मिलन केंद्र निर्माण की मांग पर  एसडीएम को शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। शिविर में ग्राम भगोती की वृद्ध महिला मंगला देवी की वृद्धावस्था पेंशन संबंधी समस्या का भी मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने अन्य समस्याओं एवं शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी अबरार अहमद, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, सीएमओ डा.अभिषेक गुप्ता, खंड विकास अधिकारी पन्ना लाल आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर चमोली जिले के पोखरी तहसील में मंगलवार को उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तीन शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें हरिशंकर गनियाला की लीला देवी ने मनरेगा में भूगतान न होने नरेश पन्त ने देवस्थान में सड़क की कटिंग से हो रहें खतरे और अमरसिंह सिवाई निवासी ने भूमि नाप गलत होने पर सही से चिन्हीकरण की शिकायत की गई।

जिस पर उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने लोकनिर्माण खंड विकास अधिकारी और तहसीलदार को सभी समस्याओं को जल्द निराकरण का निर्देश दिया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, विधुत विभाग,जल संस्थान को जो भी सड़कें, पेयजल लाइन और विद्युत लाइन आपदा से क्षतिग्रस्त है उन्होंने जल्द सही करने के निर्देश दिए। इस अवसर लोकनिर्माण विभाग सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, अधीक्षक डा. अशीफ अल्वी, वन विभाग से आनंद रावत, विद्युत विभाग के अवर अभियंता धीरेन्द्र भंडारी, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैण्ड पूलिंग, पर्यटन और व्यावसायिक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी
  • मूसलाधार बारिश से तबाही, केदारनाथ हाईवे पर गदेरे का सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन
  • उत्तराखंड : नाले के किनारे मिला जीवित नवजात, मुंह में थी रबड़, पुलिस जांच में जुटी
  • नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग
  • आधी रात एक्शन मोड में दिखे SSP अजय गणपति, औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, इनको किया सस्पेंड 
  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.