सोमवार, सितम्बर 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शांति भंग, बलवा, मानहानि, रंगदानी मांगने पर मुकदमा दर्ज; परीक्षा में बाधा डालने पर 30 छात्रों पर अभियोग पंजीकृत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 5, 2024 4:37 पूर्वाह्न

  • न्यायालय सिविल जज (सी.डि.) ने निषेधाज्ञा आदेश किया पारित विश्वविद्यालय परिसर में नहीं कर सकते धरना प्रदर्शन
  • एसजीआरआर पीजी काॅलेज के अनुशासन प्रोक्टोरियल बोर्ड ने शुरू की आंतरिक जाॅच, दोषियों पर होगी कार्रवाई
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल ने यूनिवर्सिटी के साथ खड़े होकर एकजुटता दिखाई

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अनैतिक मांगों को लेकर धरना कर रहे धरनारत छात्रों पर पटेल नगर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बलवा, शांति भंग, रंगदारी मांगने, मानहानि सहित संगीन धाराओं में अलग अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा एसजीआरआर पीजी काॅलेज में परीक्षा में बाधा डालने पर पुलिस ने इन छात्रों सहित 30 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छात्रसंघ अध्यक्ष, महासचिव 7 अन्य नामजद सहित 30 छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। माननीय न्यायालय सिविल जज (सी.डि.) ने निशेधाज्ञा आदेश पारित किया है। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर व बाउंड्रीवाल से 100 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, तालाबंदी, या यातायात अवरूद्ध करने और उसका कारण बनने से निषेधित किया है।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धरना कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय में 4 दिनों से विश्वविद्यालय परिसर को कब्जे में ले रखा था। जिसके चलते विश्वविद्यालय में परीक्षाएं एवम् शैक्षणिक गतिविधियों बाधित हो रही थी। मुकदमें के अनुसार धरनारत छात्रों के धरने का उद्देश्य एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बलवा, शांति भंग, धरने का दबाव बनाकर रंगदारी मांगना व विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

उधर एसजीआरआर पीजी काॅलेज में भी इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवाद को छात्र संघ अध्यक्ष चंदन नेगी, महासचिव नीरज रतूड़ी ने परीक्षा में मोबाइल का उपयोग किया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो अध्यापकों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अलग अलग मुकदमों में चंदन नेगी, नीरज रतूड़ी, पार्थ जुयाल, कुलदीप सिंह सोनू सरदार, ऋषभ रावत, अंशुल बहुगुणा, अक्शीमल, रितिक रावत, अंशुल प्रसाद भट्ट सहित 30 छात्रों पर अभियोग पंजीकृत किया है।

काबिलेगौर है कि धरने की आड में विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने धरनारत छात्र तमाम तरीके की अनैतिक मांगे रख रहे थे। एसजीआआर विश्वविद्यालय प्रशासन और एसजीआरआर पीजी काॅलेज प्रशासन ने उनकी मांगों को सिरे से खारिज कर दिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान धरनारत छात्रों ने विश्वविद्यालय की महिला कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार, बद्तमीजी और देख लेने की धमकी दी। धरना करने वाले के साथ कुछ असामाजिक तत्व भी जुड़ गए हैं। सूत्रों के हवाले से उनके पास हथियार भी बताए गए हैं। धरने की आड़ में इनका मकसद विश्वविद्यालय में तोड़फोड, रंगदारी, पैसा मांगना और वसूली करना है

एसजीआरआर पीजी काॅलेज के अनुशासन प्रोक्टोरियल बोर्ड ने अपनी आंतरिक जाॅच शुरू कर दी है ताकि दोषी छात्रों क विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए। उधर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल ने यूनिवर्सिटी के साथ खड़े होकर एकजुटता दिखाई है और बाहरी असामाजिक तत्वों का पुरजोर विरोध किया है। स्टूडेंट्स काउंसिल ने कहा है कि ये लोग विश्वविद्यालय के शांत शैक्षणिक माहौल को खराब कर रहे हैं और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के करियर और भविष्य को खराब कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में पीएसी तैनात की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को असामाजिक तत्वों के प्रति आगाह किया है और कहा है कि वे अपनी परीक्षा और पढ़ाई पर ध्यान दें। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक मण्डल ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मिलकर ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

IIF1 - 2024-02-03T181421.785 IIF1 - 2024-02-03T205904.098 Image to PDF 20240202 19.05.08

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तहसील प्रशासन रुड़की द्वारा बड़े बकायदारों के विरुद्ध चलाया जा रहा है वसूली अभियान
  • सांसद खेल महोत्सव युवाओं में ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना जगाने का एक महाअभियान – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • कार्यपालक मजिस्ट्रेट व सीईओ बीकेटीसीविजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर एवं बाह्य परिसर का किया स्थलीय निरीक्षण
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन की सराहनीय पहल, बिन मां की तीन बेटियों को मिला शिक्षा का वरदान, बड़ी बहन के लिए रोज़गार की तैयारी
  • श्रीनगर में सीडीएस व एनडीए परीक्षा सम्पन्न, 870 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 599 हुए शामिल
  • पौड़ी गढ़वाल : ग्रामोत्थान परियोजना बनी रोजगार की संजीवनी, 4994 महिलाएं बनीं लखपति दीदी !
  • उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की 136.68 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
  • सरकार राज्य में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल एवं ऊर्जा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • सहकारिता से बदलेगी हिमालयी राज्यों की तकदीर – डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.