posted on : फ़रवरी 27, 2023 5:07 अपराह्न
सतपुली । भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह एक इको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कार में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गयी । थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह ने बताया कि भेटी कल्जीखाल मोटर मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 9 बजे कल्जीखाल से भेटी की और आ रही इको कार मवाधार के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी । जिसमें सवार कार चालक 28 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र नागेंद्र कुमार निवासी ग्राम भंगडू, पोस्ट रोडखाल की मौके पर ही मौत हो गयी । सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, राजस्व व सतपुली थाना पुलिस मौके पर पहुँची । जहां पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें गहरी खाई से सबको मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया गया है उसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा ।


