शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिए अधिकारियों को निर्देश, मानसून से पहले काम हो पूरे

शेयर करें !
posted on : जून 19, 2024 11:07 पूर्वाह्न

देहरादून। रोड़ सेफ्टी एवं डैम सेफ्टी को लेकर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग संयुक्त रुप से सेमिनार का आयोजन करवायें। मानसून सीज़न में भारी वर्षा की संभावनाओं को देखते हुए जल भराव वाले स्थानों का औचक निरीक्षण करें। भूस्खलन के दौरान सड़कों से मलवा हटाने और जेसीबी की व्यापक उपलब्धता के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित सड़कों के कलमटों एवं नालियों की सफाई समय से की जाए।

उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने आगामी मानसून सीज़न को देखते हुए मंगलवार को यमुना कालोनी स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की मॉनसून सीजन के दौरान अधिकारी फोन पर अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करें और जनता को होने वाली सभी समस्याओं का समय से निराकरण करें।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन हेतु मशीनों और नोडल अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत देहरादून के आरा घर चौक मार्ग पर 34.80 करोड़, घंटाघर दिल्ली राम चौक मार्ग पर 36.15 करोड़ और कृष्ण नगर घंटाघर चौक मार्ग पर 38.79 करोड़ के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश में 28 सीटों का नवनिर्माण किया गया है जब 211 करोड़ सड़कों के नवीनीकरण का कार्य किया जा चुका है।

 महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 759.19 करोड़ के 273 कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 72 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं और 104 कार्य प्रगति पर हैं। जबकि 61 कार्य में निकिता प्रक्रिया गतिमान है। उत्तर योजना के तहत अभी तक 297.90 करोड़ की धनराशि व्यय की जा चुकी है। नो ने बताया कि केंद्रीय सरकार स्थापना निधि अंतर्गत 13 मार्गो के सुधारीकरण 259.01 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त कर समस्त मार्गो में कार्य किये जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक के दौरान महाराज ने बताया कि पीएमजीएसवाई एकमुश्त रखरखाव के अंतर्गत पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को हस्तानांतरित 276 मार्ग जिनकी लागत करोड़ है के सापेक्ष 136 मार्गो में कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि 121 मार्गो में कार्य प्रगति पर है और 19 मार्गो में निविदा प्रक्रिया गतिमान है। उक्त योजना के तहत अभी तक 178.67 करोड़ का व्यय किया जा चुका है।

समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता दीपक यादव सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 45 दिन तक चला अभियान, 681 शिविरों के जरिए हुआ 33 हजार जन समस्याओं का समाधान
  • भारत सरकार के मंत्रालयों की संयुक्त पहल : देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 26 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष “रोजगार मेला”
  • सरकार आपके द्वार : न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला में अपर सचिव व एडीएम ने सुनीं जन समस्याएं, 80 प्रतिशत अनुदान पर 4 लाख के कृषि यंत्रों का वितरण, स्वर्णा जैविक बासमती संगठन हुआ सशक्त
  • मसूरी में अतिरिक्त गोल्फकार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन व आरईसी फांडेशन के मध्य इसी माह एमओयू
  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.