शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तीन दिन में अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को दी 36 करोड की सौगात

’सतपुली में 352.53 लाख कार पार्किंग, 281.06 लाख के बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व व्यास घाट में 476.57 लाख के पर्यटक आवास की सौगात’

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2022 5:00 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, सतपुली और राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म का अवार्ड मिला है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। इस वर्ष चार धाम यात्रा पर 46 लाख से अधिक यात्री उत्तराखंड आये। कोरोना काल जो भी घटा हुआ था उसकी भरपाई लगभग हो चुकी है।
कैबीनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 3 दिवसीय विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान लगभग 36 करोड की लागत की योजनाओं की सौगात अपने क्षेत्र को दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के खानपान के साथ-साथ होमस्टे को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि हमारी पंचायतें मजबूत हो इसके लिए हम जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख का प्रत्यक्ष चुनाव के लिए कार्य कर रहे हैं ताकि भ्रष्टाचार और खरीद-फरोख्त को खत्म किया जा सके।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी प्रभावित हुए हैं। लोग सोचते थे कि इसका इलाज संभव हो पाएगा या नहीं? लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में कोरोना वैक्सीन तैयार की गई जिससे सभी का इलाज संभव हो पाया। इतना ही नहीं हमने अन्य गरीब देशों को भी अपने यहां निर्मित कोरोना वैक्सीन मुफ्त पहुंचा कर उनकी मदद की। पहले कभी जब इस प्रकार की महामारी हमारे देश में हुआ करती थी तो उसकी वैक्सीन विदेशों से आने में 7- 8 साल लग जाते थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने कोरोना वैक्सीन को भारत में तैयार करवा कर देश के लोगों के साथ-साथ दुनिया के देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध करवाई, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है।
कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कार्यक्रम के दौरान सोमवार को 1282.45 लाख की धनराशि की योजनायें अपने क्षेत्र को दी उन्होने सतपुली में 352.53 लाख की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित कार पार्किंग और 281.06 लाख की धनराशि से निर्मित होने वाले बहुमंजिला शॉपिंग कॉपलेक्स व सभागार का शिलान्यास किया तो वहीं दूसरी ओर व्यास घाट में 476.57 लाख की लागत से बनने वाले 40 शय्याओं वाले पर्यटक आवास गृह जैसी बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने चौमासूधार में 109.66 लाख लिफ्ट निर्माण योजना का लोकार्पण करने के अलावा राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल में 62.63 लाख की लागत के साइंस लैब आर्ट एंड क्राफ्ट रूम का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व विशाल जनसमूह उपस्थित था।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सोशल मीडिया की अफवाहों में न आएं श्रमिक, केंद्र सरकार ने न्यूनतम वेतन नहीं बढ़ाया – उप श्रमायुक्त विपिन कुमार
  • झबरेड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने ली दो युवकों की जान; चालक फरार
  • उत्तराखंड : अगले कुछ दिनों तक बदलेगा मौसम, बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
  • मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड में हरियाणा की युवती से बंधक बनाकर दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • NEET UG री-एग्जाम 21 जून को, दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
  • पौड़ी गढ़वाल : वित्तीय साक्षरता शिविर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व डिजिटल सुरक्षा पर किया जागरुक
  • बड़ी खबर : बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देशभर में महंगा हुआ ईंधन
  • स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें लक्ष्य – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • NEET-UG पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.