posted on : सितम्बर 12, 2022 10:20 अपराह्न
सतपुली । जहरीखाल ब्लॉक के तोली में अयोजित जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओ, किसानों ओर युवाओं हेतू भारत सरकार द्वारा रोजागर को बढ़ावा देने हेतु एसएचजी मेले एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का तोली में अयोजन किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम गौरी हिमालयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय हिल कैंपस संस्थान तोली दुधारखाल में किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरूण पांथरी प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । मंसार लोक कला सांस्कृतिक समिति कोटद्वार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन विपिन धस्माना ग्राम प्रधान तोली ने किया ।
एसएचजी मेले एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रिबन काटकर शुरूआत की । साथ ही स्टालों में लगाए गए उत्पादों की जानकारी ली । कार्यशाला में स्टाल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को किस प्रकार से बनाया जाए तथा किस तरह से पैकिंग और मार्केटिंग की जाए इसकी जानकारी दी गई । अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लोगो को लाभ लेना चाहिए । सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिससे आत्मनिर्भरता बढ़े और इस प्रकार के आयोजनों का लाभ लेकर अपने स्थानीय उत्पादों को मार्केट देने का प्रयास किया जाना चाहिए । उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नागराजा, नवग्रह, वैष्णव सर्किट बनाए है जिससे उत्तराखण्ड में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातर कार्य किया जा रहा है । इस मौके पर सुयश रावत, राय सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि मनोहर खंतवाल, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, मुकेश खंतवाल नेशनल एक्जीक्यूटिव मेंबर इंचार्ज, राजमणि नेशनल जर्नल सेकेट्री, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, विपिन धस्माना ग्राम प्रधान तोली, वेद प्रकाश वर्मा, कुलदीप रावत, राजेंद्र सिंह रावत, यश रावत, अंकित ठाकुर, अरूण रावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।


