रविवार, नवम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल को फिर दिया 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा  

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2023 4:22 अपराह्न
 
जयहरीखाल (पौडी)। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार पुनः अपने विधानसभा क्षेत्र को  पानी, सड़क और कई पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया है। चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन गुरुवार को विकासखंड जयहरीखाल के काण्डई स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र को  पानी, सड़क और पंचायत भवनों की 37 करोड़ की योजनाओं का भारी भरकम तोहफा दिया है।
कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने एक ओर जहां अपने विधानसभा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए के विकासखण्ड जयहरीखाल के अंतर्गत 3 लाख 88 हजार की मठाली वल्ली पेयजल योजना, 71 लाख 25 हजार की बेबडी पेयजल योजना, 4 करोड़ 22 लाख 47 हजार की कांडा पंपिंग पेयजल योजना का शिलान्यास करने के साथ ही 22 करोड 21 लाख की बडी धनराशि की गुर्जर खंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना का भी भूमि पूजन किया। क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत 93 लाख 17 हजार की लागत की घेरुवा से गुर्जरखंड-मलाणा मोटर मार्ग योजना, राजकीय इण्टर कालेज, सिसल्डी तक 20 लाख 08 हजार के मोटर मार्ग, मेरैतपुर-कालौगांव-डेबडाली-तिलस्या के सेरणकोट तक 86 लाख 34 हजार की लागत के मोटर मार्ग, 4 लाख 50 हजार की लागत के सेरु रौला से सिरोलखाल तोक (खैरा) मोटर मार्ग के अलावा ग्राम पंचायत तोली, कोटातल्ला, खड़कोली में 10-10 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवनों का भी शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड जयहरीखाल के मोलखण्डी अकरी एवं मोलखण्डी सकरी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण स्टेज-1 की 56 लाख 33 हजार की योजना, 45 लाख 56 हजार की लागत की धन्दोली से मोलीपास्ता मोटर मार्ग, 10 लाख की धनराशि से बने ग्राम पंचायत सौड़ के अंतर्गत सतपुली मोटर मार्ग से चिमदाडी के लिए संपर्क मार्ग, 01 करोड़ 67 लाख 77 हजार के खैरासैंण-डौंर-नग्धार-बयाली मोटर मार्ग पर बने स्पान क्लास-ए लोडिंग का स्टील गार्ड सेतु और 4 करोड़ 63 लाख 90 हजार की लागत से सिसल्डी-सतपुली मोटर मार्ग पर बने स्पान के स्टील ट्रस मोटर सेतु का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी,  सतपुली भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह विष्ट, सांसद प्रतिनिधि मनोज खंतवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा,  मैत्री प्रकाश, संदीप कुमार, शकुंतला देवी, बजमोहन रावत, विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता विष्ट, लक्ष्मी देवी, यशराज सहित महिला मंगल दल, बसई, टसीला, काण्डई, घेरूवा वड्डा, तोली, मोली आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक एवं MDDA उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
  • थत्यूड़ में नौवें जौनपुर महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने 52.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड के उत्पादों की धूम
  • इगास के रंग में रंगे IAS बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके
  • काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री धामी
  • बच्चों को बाल श्रम और भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए चलेगा सघन अभियान – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक अवसर पहुंचाने का माध्यम हैं सहकारी संस्थाएं – डॉ. धन सिंह रावत
  • गौचर मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ, सिमली अस्पताल के लिए बनेगी कमेटी
  • कण्वाश्रम, ताड़केश्वर और सिरासू को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करेगा प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने तैयार की विकास की रूपरेखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.