posted on : अप्रैल 9, 2022 6:39 अपराह्न
हरिद्वार : प्रदेश के वित्त, शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने शनिवार को सिडकुल मे आयोजित फार्मा एवं लैब एक्सपो के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने फार्मा एवं लैब एक्सपों के आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वास्तव में बहुत लाभप्रद होते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त की कि पूरे देश की 21 प्रतिशत फार्मा इण्डस्ट्री की मैन्युफैक्चरिंग हरिद्वार के सिडकुल से हो रही है।
कोरोना काल का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल में जब हमें दवाइयों की सख्त आवश्यकता थी, तो उस दौरान सिडकुल हरिद्वार ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।
कास्मेटिक सामान का उललेख करते हुए मा. मंत्री जी ने कहा कि पूरे देश में 10 प्रतिशत का योगदान कास्मेटिक के क्षेत्र में सिडकुल हरिद्वार का है। कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि जब से सिडकुल बना है, इसका लाभ यहॉ की स्थानीय जनता को मिला है। यहॉ की आर्थिकी में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों के विकास के लिए कृत संकल्प है।

कार्यक्रम का संचालन अजय जैन, वाइस चेयरमैन सिडकुल एसोसिएशन ने किया। एक्सपो के समापन समारोह में पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द्र अग्रवाल का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया l इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जगदीश पहावा प्रमुख समाज सेवी, मेयर रूड़की गौरव गोयल, पूर्व मेयर नगर निगम हरिद्वार मनोज गर्ग, फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेन्द्र गर्ग सहित फार्मा उद्योग से जुड़े पदाधिकारी, सम्बंधित विभागोें के अधिकारीगण उपस्थित थे।