बुधवार, नवम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर में सोलर ड्यूल हैंडपंप एवं मंच शेड का किया लोकार्पण

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2026 5:11 अपराह्न
  • वैश्विक हाथ धुलाई दिवस पर विद्यालय में ‘डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ, छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
हरिद्वार : उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्राओं को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सोलर ड्यूल हैंडपंप तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच शेड का उद्घाटन किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में ‘डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा, स्थानीय पार्षद निशा पुंडीर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर तथा हैंडपंप का संचालन कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
15 अक्टूबर को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2026 की थीम ‘Be a Handwashing Hero!’ यानी ‘हाथ धोने के नायक बनें’ स्वच्छता और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोना एक छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण आदत है, जो बच्चों को अनेक बीमारियों से बचाने में सहायक है। भोजन से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने से दस्त, डायरिया और संक्रमण से होने वाली बीमारियों का खतरा काफी कम किया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों से अपील की कि वे हाथ धोने की सही आदत अपनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने हाथों की हथेलियों, उंगलियों के बीच और नाखूनों की सफाई करते हुए कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोने के महत्व पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन रश्मि डबराल ने किया। इस दौरान डेटॉल इंडिया स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम के बैनर एवं शिलापट का अनावरण भी किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, डेटॉल के जिला प्रभारी प्रकाश नेगी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया, प्रधानाचार्य पूनम राणा, पार्षद निशा पुंडीर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्याय की लड़ाई को मिला नया संबल
  • अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण…..
  • विकास पुस्तिका प्रदेश की उपलब्धियों के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का भी दस्तावेज – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • अतिथि सत्कार से पहले स्वच्छता का संकल्प, महिला मंगल दल की अनूठी पहल
  • भराड़ीसैंण से धामी के 13 बड़े ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय
  • गौचर मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम गौरव कुमार ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
  • आंदोलनकारियों के सपनों का विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : ऋतु खण्डूडी भूषण
  • मालवीय रोड में एआई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, बोले धस्माना – तकनीक से अनभिज्ञ रहना पड़ेगा भारी
  • पौड़ी गढ़वाल : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को ठोस रणनीति बनाए वन विभाग : डॉ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.