बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के मरम्मत एवं सुधार कार्यों का कैबिनेट मंत्री जोशी ने लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : मई 17, 2026 7:32 अपराह्न

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों के साथ-साथ पर्यटकों एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क किनारे स्थित ऐसे बड़े पेड़ों की लॉपिंग एवं छंटाई तत्काल कराई जाए, जो तेज बारिश या आंधी के दौरान दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मार्ग के बीच अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कवंर, लोनिवि के ईई राजेश कुमार, यूपीसीएल के ईई एसडीएस बिष्ट, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, निर्मला थापा आदि मौजूद  रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.