शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा विभाग में दस हजार पदों पर होगी भर्ती – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

प्रवक्ता व एलटी के 2208 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा, समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1479 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2024 5:48 अपराह्न
 
देहरादून : सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न संवर्ग के दस हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी कसरत विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के इन रिक्त पदों को भरने के लिये उच्च स्तर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। 
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विद्यालयी शिक्षा निदेशालय देहरादून में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों का विवरण अधिकारियों से तलब किया। डा. रावत ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत बेसिक से लेकर माध्यमिक तक लगभग 10 हजार पद रिक्त हैं जिनको वित्तीय वर्ष 2024-25 में भरने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को रिक्त पदों की सेवा नियमावली के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सके।
उन्होंने बताया कि अकेले भारत सरकार के सहयोग से संचालित समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश भर में विभिन्न श्रेणी के 1580 रिक्त हैं, जिनमें बीआरपी-सीआरपी के 955 पद, रिसोर्स पर्सन आई0ई0डी0 161 तथा लेखाकार कम सर्पोटिंग स्टॉफ के 363 पदों भरे जाने हैं जिन पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत प्रवक्ता के 613 व सहायक अध्यापक एलटी के 1595 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है, जिन पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी है जबकि प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत लगभग 3604 प्राथमिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं जिनमें से 1250 पदों का अधियाचन अधिनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा जा चुका है जबकि शेष 2354 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने बताया कि इसी क्रम में चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पदों पर आउट सोर्स के माध्यम से भर्ती की जायेगी, जिसके लिये जैम के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी की चयन प्रक्रिया गतिमान है। चतुर्थ श्रेणी के पदों पर संबंधित ब्लॉक के अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जायेगा, इसके लिये अभ्यर्थियों का पंजीकरण संबंधित जनपद के सेवा योजना कार्यालय में होना आवश्यक है। डॉ. रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के रिक्त 105 पदों पर मृतक आश्रितों को नियुक्ति दी जायेगी।  
इसके अलावा बैठक में डा. रावत ने विभागीय बजट, कलस्टर विद्यालय, पीएम-श्री स्कूल एवं डी श्रेणी में चयनित विद्यालय भवनों के निर्माण संबंधी प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष हेतु निर्माण कार्यों एवं अन्य मदों में स्वीकृत बजट को शत-प्रतिशत खर्च किया जाय। बैठक में अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरू, एम.एम. सेमवाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा आर.के. उनियाल, निदेशक माध्यमिक एम.एस. बिष्ट, वित्त नियंत्रक गुलफाम अली, अनु सचिव शिक्षा विकास श्रीवास्तव, प्रेम सिंह राणा, संयुक्त निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, स्टॉफ ऑफिसर शिक्षा बी.पी. मंदोली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृति, पीएम आवास योजना, लैण्ड पूलिंग स्कीम और डिकंजेशन पॉलिसी पर की व्यापक समीक्षा; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • सीएम धामी का सख्त एक्शन, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आईपीएस व पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि …………
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक, फरवरी माह तक शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील
  • सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 95वीं बैठक सम्पन्न, वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा, प्राथमिकता क्षेत्र में 58% उपलब्धि
  • मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित, मातृशक्ति के उत्कर्ष और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बनीं प्रतिभा
  • मानवता और संवेदना की मिसाल : सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान, आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए पूर्व सैनिक का अनुकरणीय सहयोग
  • सरकार जनता के द्वार : न्याय पंचायत दसऊ में सीडीओ अभिनव शाह ने सुनी जन समस्याएं, 735 से अधिक लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का शुभारंभ
  • उत्तराखंड: राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप का औली में भव्य शुभारंभ
  • पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, देहरादून से हटाए गए अजय सिंह, प्रमेंद्र डोबाल को बनाया नया SSP
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.