मंगलवार, अक्टूबर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

 कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण, कहा – स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम चलाने पर करेंगे विचार, सचिव रविनाथ रामन ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ साझा की सूबे की शिक्षा प्रणाली

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2024 9:24 अपराह्न
देहरादून : सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया गया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। यूरोपीय देशों के शैक्षणिक भ्रमण पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि बुधवार को उन्होंने विभागीय टीम के साथ फिनलैंड की हेलसिंकी विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। जहां उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थित प्लेफुल लर्निंग सेंटर व पुस्तकालय का अवलोकन किया।
डॉ रावत ने बताया कि प्लेफुल लर्निंग सेंटर में बच्चों को खेल गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाया जाता है, जिससे बच्चों की समझ जल्द विकसित होती है। विश्वविद्यालय भ्रमण के दौरान वास्कला विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता हेदि लेन ने फिनलैंड की स्कूली शिक्षा पर प्रस्तुतिकरण दिया साथ ही उन्होंने भ्रमण दल के सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर दिये। इस दौरान डॉ रावत ने हेलसिंकी विश्वविद्यालय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में MOU किए जाने की आवश्यकता जताई इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू करने पर विचार करने तथा फिनलैंड में छात्रों के प्रसन्न रहने के कारणों पर शोध किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। 
विभागीय सचिव रविनाथ रामन ने  उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को हेलसिंकी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के समक्ष साझा किया गया। उन्होंने एससीईआरटी व प्रत्येक डायट में फिनलैंड की तर्ज पर  प्लेफुल लर्निंग सेंटर बनाए जाने की भी बात कही। इस अवसर पर निदेशक, अकादमिक शोध एवम प्रशिक्षण वंदना गर्बयाल, अपर निदेशक एससीईआरटी अजय नौडियाल, संयुक्त निदेशक कंचन देवराडी, बी पी मैंदोली, एम एम जोशी, प्रद्युम्न रावत, डॉ दीपक प्रताप व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों पर कड़ा प्रहार जारी, 24 घंटे में नानकमत्ता हत्याकांड का खुलासा, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
  • अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
  • देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी कर रही है आयोजन
  • आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, प्लॉट विवाद में तीन दिन का अल्टीमेटम, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी जांच के निर्देश; गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 10 लाख की मसाला यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, लालढांग में हर माह 60 हजार रुपये का कारोबार
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.