शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, कहा पदोन्नति से भरे जायेंगे प्रधानाध्यापकों के शत-प्रतिशत रिक्त पद, एक ही दिन होंगे शिक्षक संघ चुनाव, संविधान में होगा बदलाव

15 दिन में जमा हो कलस्टर स्कूलों की डीपीआर - कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2023 6:23 अपराह्न
 
देहरादून : प्रदेशभर में चयनित कलस्टर स्कूलों की डीपीआर दो सप्ताह में निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं, ताकि समय पर बजट आवंटित किया जा सके। शिक्षण सत्र को नियमित करने के दृष्टिगत आगामी सत्र से शिक्षक संगठनों के चुनाव पूरे प्रदेश में एक ही दिन कराये जायेंगे, जिसमें शत-प्रतिशत शिक्षकों को प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये शिक्षक संगठनों के संविधान में संशोधन के प्रस्ताव मांगे गये हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को पदोन्नति से भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। 
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से जनपद भ्रमण की रिपोर्ट तलब कर प्रत्येक अधिकारी से संबंधित जनपदों की फीडबैक ली। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सूबे में शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत सरकार ने कई कदम उठाये हैं। जिसके तहत शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में जाकर विकासखंडवार विद्यालयों की समीक्षा कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिये गये हैं जिसकी समीक्षा शिक्षा मंत्री स्वयं करेंगे। उन्होंने जनपद स्तर पर चयनित कलस्टर विद्यालयों की डीपीआर दो सप्ताह में निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश बैठक में दिये। साथ ही कहा कि जो जनपद समय पर डीपीआर उपलब्ध नहीं करायेंगे उनको बजट आवंटित नहीं किया जायेगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से पूरे प्रदेश में शिक्षक संगठनों के चुनाव एक ही दिन कराये जायेंगे, जिसमें सभी शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को शिक्षक संगठनों से संविधान संशोधन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के राजकीय उच्चतर विद्यालयों में हेडमास्टर के रिक्त पद पूर्व की भांति शत-प्रतिशत पदोन्नति से भरे जायेंगे। जबकि राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को 50 फीसदी पदोन्नति व 50 फीसदी राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया है।  
बैठक में अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरू, योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर सचिव एम.एम. सेमवाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, संयुक्त सचिव जे.एल. शर्मा, बी.एस. बेरा, उप सचिव अनिल कुमार पाण्डे, अपर निदेशक बेसिक एस.पी. खाली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.