गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खस्ताहाल सड़कों का शीघ्र पूर्ण करें मरम्मत कार्य – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा निर्माणाधीन पुलों को समय पर पूरा कर आवागमन करें बहाल

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2023 7:32 अपराह्न
 
देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मोटरमार्गों के नवीनीकरण, डामरीकरण एवं मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जायेगा। जिसके लिये लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। क्षेत्र में वर्षों से अधूरे पड़े मोटर पुलों को जल्द तैयार कर आवागमन की सुविधा बहाल करने को भी कहा गया है। सड़कों को गड्डा मुक्त करने और आबादी क्षेत्र में नालियों के निर्माण के भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। 
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के पाबौं, बैजरों, श्रीनगर डिविजनों के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्गों स्वीत-गहड़-भटोली मोटर मार्ग, फरासू-मन्दोली-चकवाली रोड, जाख-थापला मोटरमार्ग, खंडाह-कोटी-नेसू-दुर्गाकोट मोटर मार्ग, डुगरीपंथ-छातीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग, चमेल-ग्वाड मोटर मार्ग, चौबट्टा-कठूली मोटर मार्ग, श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग, डुंगरीपंथ से गजेली मोटर मार्ग, मुसोली से जखोटखाल मोटर मार्ग, मैखोली-कफलेख मोटर मार्ग, भिक्यासैंण-महलचौरी- चौखुटिया मोटर मार्ग, थलीसैंण-धांधणखेत मोटर मार्ग, कैन्यूर-रौली मोटर मार्ग, चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग एवं पीठसैंण-जगतपुरी से सासौ-जन्दरिया मोटर मार्ग के शीघ्र डामरीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 50 किलोमीटर मोटर मार्गों के डामरीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसके तहत एक दर्जन मोटर मार्गों के प्रस्ताव तैयार कर विभागाध्यक्ष की स्वीकृति के लिये प्रेषित कर दिये गये हैं, स्वीकृति प्राप्त होते ही डामरीकरण के कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। बैठक में प्रमुख सचिव लोनिवि आर.के. सुधांशु ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 236 सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति शासन स्तर से दी गई थी, जिनमें से 69 सड़कों का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 77 निर्माण कार्य अभी गतिमान है। शेष 90 सड़कों के निर्माण कार्य वनभूमि, ग्रामीणों का विवाद, सर्वेक्षण, समरेखण व निविदा प्रक्रिया के अंतर्गत गतिमान है। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आर.के. सुधांशु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीएमजीएसवाईं उदयराज सिंह, प्रमुख अभियंता लोनिवि अयाज अहमद, मुख्य अभियंता लोनिवि डी.के. यादव, मुख्य अभियंता लोनिवि पौड़ी दयानंद, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई आर.पी. सिंह, वी.डी. जोशी, अधिक्षण अभियंता पी.एस. बृजवाल, तीनों डिविजनों के अधिशासी अभियंता आर.पी. नैथानी, विवेक प्रसाद, के.एस. नेगी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मातवर सिंह रावत, लखपत सिंह भण्डारी, अमर सिंह, नरेन्द्र सिंह भण्डारी आदि उपस्थित रहे।   
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राहुल गांधी के कार्यक्रम पर कांग्रेस कर रही सियासत, तथ्यों को छिपाकर फैला रही भ्रम – महेंद्र भट्ट
  • पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.