बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्राउण्ड जीरो पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सीएम धामी के साथ किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा, प्रभावित परिवारों व ग्रामीणों को दिया मदद का दिया भरोसा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2025 1:24 पूर्वाह्न

पौड़ी : सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ स्थलीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाबौं विकासखण्ड के आपदा प्रभावित गांवों में जाकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मिलकर अपनी संवदेनाएं व्यक्त कर राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने पाबौं ब्लॉक के सर्वाधिक प्रभावित सैंजी, बांकुड़ा, नौठा बाजार व बुरांसी गांव में आपदा से जान-माल के नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये पीड़ितों को पूरी संवेदना के साथ ढ़ांढस बंधाया। पीड़ितों की समस्याओं को सहानुभूति और करुणा के साथ सुनते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विपदा की इस घड़ी में आपके साथ खड़ी है और सभी जरूरी राहत एवं पुनर्वास कार्यों प्रतिबद्धता के साथ किये जा रहे हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में आवासीय भवन, दुकानें व गौशालाएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं जबकि कई घर व दुकान मलबे में दबे हैं। क्षेत्र की सड़कें, बिजली, पेयजल एवं संचार सेवाएं बाधित हैं। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दे दिये गये हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों के लिये भोजन, चिकित्सा व अन्य आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा है। डॉ. रावत ने कहा कि प्रभावितों का विस्थापन व पुनर्वास सरकार की शीघ्र प्राथमिकता में है, इसके लिये जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी गठित की गई है जो नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजेगी ताकि मुआवजे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र का भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान से कराया जायेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से सतर्क रहा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में विद्यालयों के सुचारू संचालन के निर्देश भी अधिकारियों को दिये ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो। डॉ. रावत ने सीएम धामी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वह उत्तरकाशी में डटे हुये थे और वहां से वह सीधे श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और पीडितों का दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में क्षेत्रवासियों के साथ है। इस दौरान जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनधि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव
  • बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • कार पर “मंत्री” लिखकर झाड़ रहा था रौब, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.