शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवैध ड्रग्स, शराब तथा भांग के कारोबार की संभावनायें वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुये क्षेत्रवार रोस्टर तैयार कर दीपावली तक प्रतिदिन संयुक्त अभियान चलाना करें सुनिश्चित – सीडीओ प्रतीक जैन

सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में नार्को कोआर्डिनेशन सेण्टर विषयक जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2023 5:44 अपराह्न
हरिद्वार : प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को  रोशनाबाद में विकास भवन के सभागार में नार्को कोआर्डिनेशन सेण्टर (एन..सी.ओ.आर.डी.) विषयक जनपद स्तरीय समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने इस सम्बन्ध में पूर्व में आयोजित बैठक में लिये गये निर्णयों की विस्तार से जानकारी दी । अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची शराब व ड्रग्स के मामले ज्यादा प्रकाश में आते हैं। बैठक में जनपद में कौन-कौन से क्षेत्र ऐसे हो सकते हैं, जहां पर अवैध ड्रग्स, शराब तथा भांग अथवा जंगली भांग के अवैध कारोबार की संभावनायें हैं, के सम्बन्ध में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। 
सीडीओ प्रतीक जैन ने पुलिस अधिकारियों से बैठक में जानकारी ली कि इधर आपने कितने एफआईआर ड्रग्स आदि के मामले में दर्ज किये। इस पर उन्होंने बताया कि इधर तीन एफआईआर दर्ज की गयी हैं तथा इस तरह के अवैध कारोबार की धर-पकड़ के लिये द्रोण तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है।  इसी तरह एक्साइज विभाग के अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि समय-समय पर चलाये गये अभियान के तहत पांच हजार लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गयी तथा 251 अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।  इसके अतिरिक्त अवैध भांग की खेती के खिलाफ भी वन विभाग के साथ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है।  श्री प्रतीक जैन ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि वे अवैध ड्रग्स आदि के सम्बन्ध में कार्रवाई करने हेतु थानेवार प्रत्येक माह के लिये थानों को लक्ष्य देना सुनिश्चित करें।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अवैध ड्रग्स, शराब तथा भांग अथवा जंगली भांग के अवैध कारोबार की संभावनायें वाले क्षेत्रों को चिह्निित करते हुये क्षेत्रवार रोस्टर तैयार कर लें तथा दीपावली तक प्रतिदिन ऐसे तत्वों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी एसडीएम को भी निर्देश दिये कि वे भी इस सम्बन्ध में ग्राउण्ड निरीक्षण करते हुये अपने स्तर से रिपोर्ट लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा व समाज कल्याण विभाग के  अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे विद्यालयों  में पेण्टिंग प्रतियोगिता तथा रैलियों आदि के माध्यम से इस सम्बन्ध में जन-जागरूकता पैदा करना सुनिश्चित करें। बैठक में नशा मुक्ति केन्द्रों के संचालन के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर एसडीएम लक्सर जीएस चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, सीओ  निहारिका सेमवाल, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी ममता, आबकारी विभाग से अजय नेगी, जिला प्रोबेशन से राजकुमार गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दस साल से मंत्रीमंडल विस्तार में चमोली को नहीं मिला प्रतिनिधित्व
  • नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
  • भू-बैकुंठ बद्रीनाथ धाम में भारी बर्फबारी, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए 100 से अधिक लोग
  • भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी
  • प्रेमानंद जी महाराज से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नीम करोली मंदिर पहुंचीं, कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन
  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई
  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.