शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ब्रेक फेल होने से बदरीनाथ से लौट रही बस हादसे का शिकार, दो यात्री घायल

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2026 5:23 अपराह्न
  • लामबगड़ में सड़क किनारे पत्थरों से टकराई बस, पुलिस ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

जोशीमठ (चमोली)। श्री बदरीनाथ धाम से वापस लौट रही एक यात्री बस बुधवार को लामबगड़ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस संख्या सीएच02ए ए 5747 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से टकरा गई, जिससे दो यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना गोविन्दघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में घायल हुए दो यात्रियों को पुलिस ने अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति सामान्य है।

बस चालक बहादुर सिंह, निवासी मालवा, चंडीगढ़ ने बताया कि बस के ब्रेक अचानक फेल हो जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पत्थरों से टकरा गया।

दुर्घटना में घायल यात्रियों में कमलेश शर्मा (60 वर्ष), निवासी राम विहार, वीरपुर, पंजाब तथा ओमन्स शर्मा (14 वर्ष), निवासी मारुति विहार, चकरपुर, गुरुग्राम शामिल हैं।

पुलिस की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.