शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बुरांस के फूल बने ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी के स्रोत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2025 11:55 पूर्वाह्न
  • पौड़ी जिले में बुरांस के फूल बने ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी के स्रोत
  • कोटद्वार से पांच टन फूल की डिमांड मिली
पौड़ी : उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में बुरांस का फूल  स्थानीय समुदायों के लिए अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। राज्य में बुरांस के फूल का व्यावसायिक उपयोग बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय समुदायों को रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।  पौड़ी जनपद में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की देख रेख में ग्रामोत्थान परियोजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एक अनूठी पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत स्थानीय समूहों द्वारा जंगलों से बुरांस के फूल एकत्र किए जा रहे हैं, जिनका प्रसंस्करण कर बाजार में भेजा जा रहा है।
दुगड्डा में संचालित हर्बल टी यूनिट, पौड़ी में बेडू एवं फल प्रसंस्करण इकाई और जनपद की अन्य प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से बुरांस का शरबत, जूस, चाय और औषधीय काढ़े के रूप में तैयार किया जा रहा है। फूलों को सुखाकर निजी क्रेताओं के साथ मार्केटिंग टाइअप के जरिए बेचा भी जा रहा है।
हाल ही में कोटद्वार स्थित बैन्जोज इंटरप्राइजेज के साथ एक बड़ा करार (एग्रीमेन्ट) किया गया है। कंपनी ने समूहों से 3500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 5 टन कच्चे बुरांस की मांग की है। इस मांग को पूरा करने के लिए समूहों द्वारा बुरांस एकत्र कर कंपनी को भेजा जा रहा है। अब तक समूह 23.81 क्विंटल फूल एकत्रित कर चुके हैं। इसमें से 12.36 क्विंटल बैन्जोज इंटरप्राइजेज और 1.25 क्विंटल बेडू यूनिट को सप्लाई किया गया है। जबकि हर्बल टी यूनिट दुगड्डा को 187 किलोग्राम सूखा और 10 क्विंटल कच्चा फूल बेचा गया है। फूलों के बिक्री से एक लाख तीन हजार 735 रुपये की आमदनी हुई है।
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त का कहना है कि आर्थिक सशक्तिकरण की इस पहल से जहां जंगलों में बेकार टूटने वाले बुरांस का सदुपयोग हो रहा है, वहीं स्थानीय महिलाओं को अतिरिक्त आय का जरिया भी मिल रहा है। साथ ही, उपभोक्ताओं को बुरांस के औषधीय गुणों से युक्त उत्पाद आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर है बुरांस

औषधीय गुण और स्वास्थ्य लाभ बुरांस का फूल अपनी खूबसूरती और औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। राज्य का यह पुष्प हृदय स्वास्थ्य, एंटीऑक्सीडेंट गुणों, सूजन से राहत, पाचन सुधार, त्वचा की चमक और ब्लड शुगर नियंत्रण जैसे अनेक लाभों के लिए जाना जाता है।
 

 

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.