सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड: जिला जजों के बंपर ट्रांसफर और पदोन्नति, जानिए न्यायिक अधिकारियों की तैनाती सूची..

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2022 9:39 पूर्वाह्न

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कई जिला अदालतों के न्यायिक अधिकारियों का स्थानातरण किया है,जबकि कुछ अन्य न्यायाधीशों की पदोन्नति भी मिली है। गुरुवार रात रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई है। जारी सूची में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, एडीजे, परिवार न्यायाधीश व अन्य शामिल हैं। इसके साथ ही रजिस्ट्रार जनरल ने सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून में परिवार न्यायालय के प्रिंसिपल जज अनुज कुमार संगल को जिला एवं सत्र न्यायाधीश टिहरी गढ़वाल बनाया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल अनिरुद्ध भट्ट को एडीजे हरिद्वार बनाया गया है। रितेश श्रीवास्तव को 4 वें से 5 वें एडीजे हरिद्वार बनाया गया है। अरविंद त्रिपाठी को पब्लिक सर्विस कमीशन के लीगल एडवाइजर से एडीजे अल्मोड़ा बनाया गया है। अल्मोड़ा की परिवार न्यायाधीश कुसुम को एडीजे हरिद्वार बनाया गया है। सिविल जज बागेश्वर विवेक श्रीवास्तव को पदोन्नति के बाद उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल बनाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव चमोली सुधीर कुमार सिंह को 7वें एडीजे देहरादून बनाया गया है। ऋषिकेश से मनमोहन सिंह को पदोन्नति के बाद 8वें एडीजे देहरादून बनाया गया है। उत्तरकाशी के सीजेएम मदन राम को पदोन्नति के बाद हाईकोर्ट रजिस्ट्रार बनाया गया है। एडीजे विकासनगर योगेश कुमार गुप्ता को परिवार न्यायालय देहरादून के प्रिंसपल न्यायाधीश बनाया गया है। पारुल गैरोला को पोक्सो कोर्ट हरिद्वार से अल्मोड़ा परिवार न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के सचिव उदय प्रताप सिंह को परिवार न्यायाधीश खटीमा बनाया गया है। सिविल जज नैनीताल सविता चमोली को राज्य लोक सेवा आयोग में लीगल एडवाइजर बनाया गया है। सुधीर तोमर को सीजेएम रुद्रपुर से परिवार न्यायालय रुद्रपुर बनाया गया है। सिविल जज खटीमा धर्मेंद्र कुमार सिंह को पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल में रजिस्ट्रार बनाया गया है। पदोन्नत महेंद्र मोहन पांडे को सीजेएम नैनीताल से राज्य न्यायिक एवं विधिक अकादमी भवाली को एडीशनल डायरेक्टर बनाया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
  • प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड का भव्य शपथ ग्रहण, डॉक्टरों की सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार का फोकस
  • भीषण सड़क हादसा : वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 की मौत
  • UKD की रणनीतिक बैठक, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
  • उत्तराखंड में 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क, 16 से बदलेगा मिजाज, पढ़ें पूरा अपडेट
  • आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम, घने जंगलों और हिमालयी वादियों के बीच स्थित दिव्य और प्राकृतिक स्वर्ग महाबगढ़ महादेव मंदिर
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जोनल मजिस्ट्रेट संग डीएम सविन बंसल की अहम बैठक, कहा –  प्रोटोकॉल के अनुसार रहे व्यवस्था, सेफ्टी सर्टिफिकेट अनिवार्य 
  • “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण, भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकाली गई प्रभात फेरी
  • शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के प्रधानाचार्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.