शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निरोधात्मक कार्रवाई में लाए और तेजी – एसपी सर्वेश पंवार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 22, 2025 12:36 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर अब तक की गई निरोधात्मक कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शेष समय में प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।

सोमवार को जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी और सम्मेलन में बोलते हुए एसपी पंवार ने कहा कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया जाना पुलिस के लिए एक संवेदनशील चुनौती है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की संख्या सीमित है, बावजूद इसके पुलिस को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने का उत्तरदायित्व निभाना है। उन्होंने विवेचनाओं में गुणात्मक सुधार लाने पर जोर देते हुए समय से निपटाने को कहा।

एसपी ने आगामी वर्ष होने वाले हिमालयी महाकुंभ नंदादेवी राजजात  को देखते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों को अभी से कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने प्रभारी मंदिर समितियों, ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ बैठकें कर यात्रा पड़ावों, सुरक्षा प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन एवं लॉजिस्टिक तैयारियों का प्रारंभिक खाका तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अगले माह में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित होने वाले मानसून सत्र के दृष्टिगत पुलिस तैयारियों की अग्रिम रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया। गोष्ठी में विशेष रूप से ऐसे मामलों की समीक्षा की जिनमें अभियुक्तगण न्यायिक हिरासत में निरुद्ध हैं और जिनका निस्तारण 60 या 90 दिनों की निर्धारित समयावधि किया जाना जरूरी है।  जिले में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। गोष्ठी में विगत माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, सीएफओ गिरीश बिष्ट, सहायक अभियोजन अधिकारी  पूजा देवी, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.