सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने देहरादून में दो दिवसीय फ्लो बाजार का किया उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2024 9:50 अपराह्न

देहरादून: फिक्की फ्लो के उत्तराखंड चैप्टर द्वारा आयोजित दो दिवसीय “फ्लो बाजार” का आज होटल अकेता, राजपुर रोड, देहरादून में प्रसिद्ध बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा द्वारा उद्घाटन किया गया। फिक्की फ्लो, जो कि व्यवसाय और उद्यमिता में महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला एक राष्ट्रीय संगठन है, ने महिला-नेतृत्व वाले ब्रांडों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक फ्लो बाजार के माध्यम से मंच प्रदान किया। इस आयोजन में प्रदर्शकों और आगंतुकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली, जिससे रविवार, 6 अक्टूबर को और भी अधिक गतिशील अनुभव की उम्मीद है।

कार्यक्रम की शुरुआत ओलंपस हाई स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई, जिनके नृत्य ने दर्शको को भाव विभोर किया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा ने दीप प्रज्जवलित कर अपने प्रसिद्ध गीत “ढोल बजने लगा” पर छात्राओं के साथ मंच पर एक सहज नृत्य में भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने कहा, “महिला उद्यमी समाज की प्रगति की रीढ़ हैं। उनकी रचनात्मकता, जुनून और दृढ़ संकल्प न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है, बल्कि एक अधिक समावेशी और समृद्ध समाज को भी प्रेरित करता है। जब महिलाएं व्यवसाय में सफल होती हैं, तो समाज फलता-फूलता है। मुझे ख़ुशी है कि फिक्की फ्लो , उत्तराखंड चैप्टर ने मुझे फ्लो बाजार में आमंत्रित किया और मै उनका धन्यवाद करती हूँ। ”

यह कार्यक्रम फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की चेयरपर्सन डॉ. चारु चौहान और पूर्व इमिडिएट पास्ट चेयरपर्सन अनुराधा मल्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें फ्लो टीम के सदस्यों का सहयोग रहा। डॉ. गीता खन्ना , सीनियर वाइस चेयर, डॉ. मानसी रस्तोगी, सचिव, और त्रिप्ती बेहल वाइस चेयर, हरप्रीत कौर, ट्रेज़रर, निशा ठाकुर, जॉइन्ट, ट्रेज़रर एवं कंचन भोला, एग्जीक्यूटिव मेम्बर, फ्लो शामिल रही । महिलाओं द्वारा संचालित विविध ब्रांडों की प्रदर्शनी के साथ, यह आयोजन एक अनूठा खरीदारी और नेटवर्किंग अनुभव दिलाता है । पहले दिन आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉल का आनंद लिया । फ्लो बाजार कल 6 अक्टूबर को भी रहेगा। आयोजक ने सभी लोगो से आग्रह किया है कि इन प्रेरक महिलाओं का समर्थन करने और जीवंत बाज़ार का प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड लोअर PCS 2024 का अंतिम परिणाम जारी, आयुष बेलवाल ने किया टॉप
  • जलभराव की शिकायत पर सियासी तकरार, रवि किशन ने पूछा- सपा ज्वाइन कर ली क्या, जवाब मिला आप BSP ज्वाइन कर लिए हैं क्या?
  • उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा भी हुई एक्टिव
  • हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में भीषण हिमस्खलन, 10 लोग लापता
  • खराब मौसम के कारण चार धाम यात्रा पर रोक, प्रशासन अलर्ट
  • जीएसटी जॉइंट कमिश्नर के घर-दफ्तर पर विजिलेंस का छापा,14.10 लाख रुपये नकद और 788 अमेरिकी डॉलर बरामद
  • उत्तराखण्ड सहकारिता चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत
  • मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति को लेकर छात्रों को किया जागरूक
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में भूमि पेडनेकर ने उठाई जलवायु संकट पर आवाज, कहा- जलवायु संकट भविष्य की नहीं, आज की वास्तविक समस्या
  • उत्तराखण्ड : 28 सितंबर से 16 जगहों पर सुरक्षा जवानों की भर्ती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.