गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंभ के लिए चल रहे कार्य स्थल पर सम्पूर्ण विवरण के साथ लगाये जाये बोर्ड – अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 15, 2021 7:21 अपराह्न

हरिद्वार । अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कुंभ के लिए चल रहे कार्य स्थल पर सम्पूर्ण विवरण के साथ बोर्ड लगाने के निर्देश दिये, जिसमें कार्य की लागत, प्रारंभ और कार्य समाप्त होने की तिथि, संबंधित अधिकारी और संबंधित ठेकेदार का नाम, मोबाइल नंबर और किसी भी तरह की शिकायत के लिए भी नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिये।

अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने आज सीसीआर स्थित मेला नियंत्रण भवन में अपने कक्ष में कुंभ कार्यो के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी कार्य हो रहे हैं उसमें गुणवत्ता के बिंदु पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी सेल कार्यो की मानीटरिंग कर अपनी रिपोर्ट समय से अवश्य दें।

तकनीकी सेल के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती ने कहा कि सभी कार्य शासनादेश के अनुसार होने चाहिए। अपर मेलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में कहां-कहां रैन बसेरे बनने हैं कि जानकारी लेते हुये हर हाल में रैन बसेरों के कार्य बीस फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने फायर वाच टावर बनने के प्रगति की भी समीक्षा की, जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि कुल दस वाच टावर बनने थे, जिसमें से तीन जगह फायर वाच टावर बन चुके हैं।

अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने समन्वय स्थापित करते हुए काम को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने ज्वालापुर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को 25 फरवरी से पहले ही पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला क्षेत्र में जहां भी मलबा पड़ा है उसे कार्यदायी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल हटवाएं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय यदि मलबा नहीं हटा होगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्थायी घाटों का निर्माण कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके गर्ग के अलावा विभाग के संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.