posted on : अगस्त 31, 2022 7:04 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन के अध्यक्ष प्रधानमन्त्री भारत सरकार से तीन बार दीनदयाल पुरूस्कार से सम्मानित ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने बुधवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया । कांग्रेस पार्टी में लगातार निष्ठावान कार्यकर्ताओ की घोर उपेक्षा एवं भाई भतीजावाद के चलते प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदो से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस प्रान्तीय अध्यक्ष करण मेहरा को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया है।
राणा ने कहा कि वह 25 वर्षो से लगातार कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य है तथा विगत 15 वर्षो से पार्टी संगठन को अपनी सेवाए दे रहे हैं, वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी के सदस्य तथा प्रदेश महामंत्री के रूप में तन, मन, धन से पार्टी संगठन की सेवा कर रहे हैं। वर्ष 2017 एवं 2022 में विधान सभा चुनाव में यमकेश्वर से दावेदारी के बावजूद भी पार्टी ने टिकट नही दिया। बताया कि कांग्रेस पार्टी में लम्बी संगठनात्मक सेवा के उपरान्त पार्टी संगठन में चल रही गुठबाजी से आहत होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदो तथा पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है ।


