मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, केदारनाथ में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की बताई जरुरत

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2024 9:42 अपराह्न
देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट कर आगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने केदारनाथ धाम में रिकॉर्ड संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए आवासीय सुविधा में विस्तार की आवश्यकता बताई। उन्होंने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत केदारनाथ धाम में विश्राम गृह व रैन सेल्टर के निर्माण हेतु बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। अजेंद्र ने कहा कि वर्ष 2013 की आपदा से पूर्व केदारनाथ धाम में बीकेटीसी के कई यात्री विश्राम गृह और भवन अवस्थित थे। मगर आपदा में ये सभी ध्वस्त हो गए थे। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के लिए मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों हेतु बीकेटीसी की सारी भूमि अधिग्रहित कर ली गयी है। वर्तमान में बीकेटीसी के पास कोई भी विश्राम गृह नहीं है। इस कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्य सचिव से केदारनाथ मंदिर परिसर के समीप भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि वहां पर पर्याप्त कक्षों वाले एक विश्राम गृह का निर्माण किया जा सके। 
अजेंद्र ने मुख्य सचिव से केदारनाथ हेलिपैड के समीप भी बीकेटीसी को भूमि उपलब्ध कराने के लिए कहा, जिस पर बीकेटीसी अपने संसाधनों से एक हॉलनुमा ढांचा तैयार कराएगी। इस प्री फेब्रिकेटेड ढांचे में अलाव इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। ताकि आर्थिक दृष्टि से कमजोर तीर्थ यात्री वर्षा व बर्फवारी के समय इसका उपयोग कर सकें। बीकेटीसी अध्यक्ष ने केदारनाथ धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के विश्राम गृह को उच्चीकृत किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ धाम में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा आवंटित किए जाने वाली टेंट कालोनी के लिए सुव्यवस्थित नीति बनाये जाने की जरुरत भी बताई। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईपीएल 2027 से पहले बड़ा धमाका : ऋषभ पंत की दिल्ली में घर वापसी, कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जाएंट्स से जुड़े
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • मानसून से पहले धामी सरकार की बड़ी तैयारी, पर्वतीय क्षेत्रों में एक साथ मिलेगा तीन माह का राशन
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने सुरकंडा देवी मंदिर पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • टिहरी के छोटे से हिमालयी गाँव से रमेश भद्री का ब्रह्मांड तक का सफर; विज्ञान, नवाचार और स्वरोजगार से रिवर्स माइग्रेशन को मिल रही नई दिशा
  • UPSC में 538 पदों पर भर्ती, प्रोफेसर, वैज्ञानिक और मेडिकल विशेषज्ञों के लिए सुनहरा अवसर
  • काल बनी भीषण आग : अलीगंज कोचिंग सेंटर में 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत, मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री पहुंचे मौके पर, SIT गठित
  • कंडोलिया इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों को समर्पित, MLA और DM ने बैडमिंटन खेलकर किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड : खाई में गिरी स्कॉर्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की दर्दनाक मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.