शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने तीर्थयात्रियों  से श्री बदरीनाथ – केदारनाथ धाम की शीतकालीन पूजाओं में शामिल होने का किया आह्वान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2024 12:46 पूर्वाह्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 8 दिसंबर को पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से चार धाम शीतकालीन यात्रा  शुभारंभ के बाद शीतकालीन यात्रा हेतु उत्साह 
पांडुकेश्वर/जोशीमठ/ उखीमठ : श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )ने तीर्थयात्रियों  से श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम की शीतकालीन पूजाओं में शामिल होने का आव्हान किया है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से 8 दिसंबर को  चारधाम शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया इसके बाद से शनै- शनै तीर्थयात्री शीतकालीन पूजा स्थलों में दर्शनार्थ पहुंच रहे है तीर्थयात्रियों में शीतकालीन यात्रा हेतु उत्साह बढा है। कहा कि श्री बदरीनाथ धाम की शीतकालीन पूजाएं योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह बदरी जोशीमठ में संचालित हो रही है। तथा श्री केदारनाथ धाम तथा श्री मद्महेश्वर जी की शीतकालीन पूजाएं श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में संपन्न हो रही है।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद  भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली पंच केदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचती है।द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी की डोली भी शीतकालीन प्रवास पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचती है तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शीतकालीन पूजाएं संपन्न होती है। भगवान केदारनाथ  की पंचमुखी मूर्ति के भी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन हो रहे है। शीतकालीन यात्रा दर्शन का भी तीर्थयात्री पुण्यलाभ अर्जित करते है। इसी तरह भगवान बदरीविशाल के कपाट बंद होने के बाद श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी योग बदरी पांडुकेश्वर प्रवास करते है तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की पावन गद्दी श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचती है। श्री योग बदरी पांडुकेश्वर तथा  श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में भगवान बदरीविशाल की शीतकालीन पूजाएं संपन्न होती है। इसी तरह तृतीय केदार तुंगनाथ जी की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में संपन्न होती है।
मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में मंदिर समिति ने शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किये जाने हेतु प्रयास किये है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में शीतकालीन पूजा स्थलों में पहुंचकर भगवान बदरीविशाल तथा भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाओं में शामिल हों। कहा कि अभी तक तीन हजार से अधिक तीर्थयात्री शीतकालीन पूजाओं में शामिल हुए है। जिनमें से 2230 तीर्थयात्री श्री पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ,65 तीर्थयात्री योगबदरी पांडुकेश्वर, 1069 तीर्थयात्री श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच गये है।
उल्लेखनीय है कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग सहित अन्य पुजारी वेदपाठी, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ में पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी तथा योग बदरी पांडुकेश्वर में श्री राजेंद्र प्रसाद डिमरी तथा पुजारी परमेश्वर डिमरी शीतकालीन पूजा -अर्चना संपन्न कर रहे है।
 

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे
  • क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल से डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला, 35 से अधिक कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, 900 से अधिक पदों पर मिलेंगे नौकरी के अवसर
  • डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित
  • हरिद्वार : जिले को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल, सभी सरकारी वाहनों में लगाए जा रहे है डस्टबिन, डीएम मयूर दीक्षित व सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ
  • डीएम मयूर दीक्षित ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश
  • कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण, अपर मेलाधिकारी ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम मयूर दीक्षित
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; अनियमितता पर अर्थदंड और एफआईआर
  • सहकारी देयों की वसूली धीमी होने पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, 50 प्रतिशत से कम वसूली पर सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.