सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ सीट पर भाजपा का फोकस, दायित्वों से साधे जा रहे सियासी समीकरण

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2026 10:48 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने बदरीनाथ विधानसभा सीट पर विशेष फोकस करना शुरू कर दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश सरकार और संगठन बदरीनाथ क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व देकर क्षेत्र में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। हालिया नियुक्तियों पर नजर डालें तो दायित्व वितरण में बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं को अपेक्षाकृत अधिक प्रतिनिधित्व मिलता दिखाई दे रहा है।

बदरीनाथ विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास भी यही संकेत देता है कि यह क्षेत्र भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की सीट रहा है। वर्ष 2002 में कांग्रेस के अनसूया प्रसाद मैखुरी ने भाजपा के दिग्गज नेता केदार सिंह फोनिया को पराजित कर सीट पर कब्जा जमाया था। वर्ष 2007 में भाजपा ने वापसी करते हुए केदार सिंह फोनिया को विधानसभा पहुंचाया। इसके बाद 2012 में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी विजयी रहे, जबकि 2017 में भाजपा के महेंद्र भट्ट ने जीत दर्ज कर पार्टी का परचम लहराया।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी ने फिर जीत हासिल की। बाद में मार्च 2024 में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया, लेकिन उपचुनाव में कांग्रेस ने सीट वापस हासिल कर ली। कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी को पराजित कर सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी। इस हार ने भाजपा को राजनीतिक रूप से झटका दिया, क्योंकि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की अन्य अधिकांश विधानसभा सीटों पर पार्टी मजबूत स्थिति में रही थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव में पार्टी के भीतर गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी हार का एक कारण रही। यही वजह है कि अब भाजपा संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बदरीनाथ क्षेत्र को लेकर सक्रिय दिखाई दे रही है।

हाल ही में भाजपा नेत्री चंद्रकला तिवारी को राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं जोशीमठ के माधव सेमवाल को चारधाम एवं बीकेटीसी का सलाहकार बनाया गया है। राकेश भंडारी को बीकेटीसी सदस्य, नंदी राणा को जनजाति आयोग का सदस्य तथा नवल भट्ट को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक बनाया गया है। पोखरी के डॉ. मातबर रावत को राज्य वन्यजीव सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत और भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र असवाल को भी पुनः रिपीट किए जा सकते हैं। इससे पहले ऋषि प्रसाद सती को बीकेटीसी का उपाध्यक्ष, हरक सिंह नेगी को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का उपाध्यक्ष तथा प्रेम सिंह राणा को जनजाति परिषद का उपाध्यक्ष बनाया जा चुका है।

इसके विपरीत कर्णप्रयाग और थराली विधानसभा क्षेत्रों को अपेक्षाकृत कम प्रतिनिधित्व मिला है। कर्णप्रयाग क्षेत्र से रामचंद्र गौड़ को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का अध्यक्ष तथा राजेंद्र प्रसाद डिमरी को बीकेटीसी सदस्य बनाया गया है। वहीं थराली क्षेत्र से रमेश गड़िया को जलागम परिषद का उपाध्यक्ष और बलवीर घुनियाल को जड़ी-बूटी सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि दायित्व वितरण का यह पैटर्न स्पष्ट संकेत देता है कि भाजपा की नजर फिलहाल बदरीनाथ सीट पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्रीय समीकरणों को साधने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दायित्वों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को साधने की भाजपा की यह रणनीति चुनावी मैदान में कितना असर दिखा पाती है। बदरीनाथ सीट पर पार्टी की आगामी राजनीतिक सफलता काफी हद तक इसी रणनीति की प्रभावशीलता पर निर्भर करेगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू फिर लौटेगी; मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक बासमती के पुनर्जीवन की जगी उम्मीद
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार पर उत्तराखंड शासन की पहल, सचिव दीपक कुमार ने पुणे विश्वविद्यालय में किया मंथन
  • मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.