मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का भाजपा का दावा फुस्स – पोखरियाल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2025 1:28 पूर्वाह्न

 

देहरादून। नगर निगम देहरादून में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने भाजपा को कोसते हुए कहा है कि भाजपा के शासनकाल में वार्डों का विकास नहीं हो पाया है और दस साल तक नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का दावा करने वाली भाजपा पूरी तरह से फुस्स रही है और ऐसा न करने से भाजपा पोल खुल गई है और धरातल पर विकास दिखाई न देने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जायेगा और कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहरायेंगें।
यहां राजधानी में अनेक वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जन संपर्क अभियान में निकले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलायें सुरक्षित नहीं है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा के पास कोई नीति नहीं है और भाजपा ने नेता लगातार दुष्कर्म में संलिप्त पाये जा रहे है लेकिन आज तक उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं पर कार्यवाही न करने से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस परिवार जन व हमारे कांग्रेस पार्षद मिलकर आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आप के साथ खड़े रहेंगे और भ्रष्टाचार से नगर निगम को मुक्त करके ईमानदार निगम को मिलकर बनाने में स्थापित किया जायेगा। इससे पूर्व उन्होंने निरंजनपुर मंडी वार्ड 41 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पायल बहल और कांग्रेसजनों के साथ सुबह पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें।

इस अवसर पर उन्होंने मोहित नगर वार्ड में बैठक की और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 44 पश्चिम पटेलनगर और वार्ड 37 वसंत विहार में पदयात्रा निकाली और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जीएमएस रोड में विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा पर प्रहार किये। दोपहर के समय उन्होंने कचहरी पहुंचकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं से सघन जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने बल्लीवाला चौक, वार्ड 41 इंदिरापुरम, वार्ड 34 गोविन्दगढ, वार्ड 51 वाणी विहार और वार्ड 49 भगत सिंह कालोनी में पदयात्रा, बैठकें एवं सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की।

इस अवसर मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल के साथ पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, सूरत सिंह नेगी, पायल बहल, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, अभिनव थापर, मदनलाल,गौरव चौधरी, राजेंद्र शाह, सुनील नौटियाल, नीरू, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री के साथ पार्षद प्रत्याशी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.