शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गोदियाल की पढ़ाई लिखाई और महाराष्ट्र में सम्पत्ति को लेकर भाजपा का हमला, परिवार भी मुम्बई तो फिर गोदियाल पहाड़ों कू रैबासी कैसे : जुगरान

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2024 12:16 पूर्वाह्न

देहरादून। भाजपा ने रेबासी मुद्दे पर फैलाए जा रहे भ्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को मुंबईवासी ठहराया है । पार्टी नेता एवं पूर्व दायित्वधारी रविंद्र जुगरान ने उनके द्वारा नामांकन में दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा, व्यवसाय, घर, शिक्षा, गाड़ी एवं परिवार समेत लगभग सभी जानकारियां उनके बाहरी होने का सबूत देती है और वे दूसरों पर झूठा आरोप लगा रहे हैं । 2003 में देवभूमि आने वाले मुद्दाविहीन और विचारहीन कांग्रेस उम्मीदवार,अब दूसरों को रैबासी, प्रवासी का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं।

प्रदेश मीडिया सेंटर में हुई पत्रकार वार्ता में जुगरान कांग्रेस के पौड़ी प्रत्याशी गणेश गोदियाल पर नामांकन के दौरान दिए हलफनामा के आधार पर बाहरी होने का कटाक्ष किया है । उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, उनके द्वारा एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भाजपा प्रत्याशी को लेकर झूठे एवं अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं । जबकि स्वयं गोदियाल के चुनाव आयोग को दिए गए दस्तावेज बताते हैं कि उनकी तमाम संपत्ति महाराष्ट्र में है जिनके किराया एवं अन्य आय से उनका जीवन यापन होता है, इसी तरह उनका व्यापार महाराष्ट्र में है, उनकी शिक्षा महाराष्ट्र के पुणे में हुई, उनके पास जो गाड़ियां हैं वह भी मुंबई की ही है और उनका परिवार भी वहीं रहता है । इसके अतिरिक्त जो भी इनकम टैक्स या अन्य नोटिस उन्हें मिले हैं वे सभी महाराष्ट्र में चल रहे उनके उद्योगों से संबंधित हैं । उन्होंने मीडिया के सम्मुख आयोग को दिए दस्तावेजों को प्रस्तुत करते हुए कहा, मुंबई में पले बड़े, मुंबई में व्यवसाय करके आगे बढ़े, मुंबई में आज भी अपना जीवनयापन चला रहे इस व्यक्ति को रेबासी या प्रवासी शब्द से चिढ़ क्यों है । उनका यह भेदभाव आधारित दुष्राचार दिल्ली एवं अन्य स्थानों पर रह रहे प्रवासियों का भी सरासर अपमान है।

उन्होंने तंज किया कि जिनका राज्य निर्माण से पहले तक उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं था और उस समय ठीक चुनाव के समय वे यहां आए थे । हैरानी है कि वही मुंबईवासी अब यहां आने के बाद औरों को निवासी, प्रवासी होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उनके प्रत्याशी मुद्दाविहीन, विचारहीन हैं, साथ ही विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाने का उनमें नैतिक साहस नहीं है। यही वजह है कि शीशे के घर में रहने के बावजूद भी वह दूसरों के घरों पर बाहर से पत्थर फेंकने को आमादा हैं। लेकिन गढ़वाल की महान और स्वाभिमानी जनता जानती है कि कौन उनके सुख दुख में साथ रहता है, कौन उनके स्वाभिमान की चिंता करता है, कौन उनके क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करता आ रहा है, कौन उनकी आवाज बनकर संसद में उनके मुद्दों की बुलंद पैरवी कर सकता है ?

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी राजीव तलवार प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी हनी पाठक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.