बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नितिन नबीन के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2026 4:54 अपराह्न
  • नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्य में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : भट्ट

देहरादून : भाजपा परिवार ने नितिन नबीन के नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जश्न मनाया है। खुशी के इस मौके पर कार्यकर्ताओं के नाम भेजे अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, नबीन का नेतृत्व, कार्यकर्ताओं में युवा जोश और चुनावी जीत की नई इबारत का सृजन करेगा। जीत का यह सिलसिला, 27 के उत्तराखंड चुनाव में भी विजयी हैट्रिक के साथ कायम रहेगा।

राजधानी के बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा 12 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने पर एकदूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई का आदान प्रदान किया। उन्होंने पार्टी, पीएम नरेंद्र मोदी और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन के पक्ष में उत्साहवर्धन करते हुए, भाजपा को नई ऊंचाई पर ले जाने का विश्वास जताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के नाम भेजे अपने संदेश में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी के नई ऊंचाई छूने का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, यह भाजपा में ही संभव है कि जहां कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ और नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी के शीर्ष पर पहुंच सकता है। उनकी राजनीतिक यात्रा का अनुभव एवं कौशल करोड़ों कार्यकर्ताओं और वैचारिक समर्थकों में नए उत्साह का सृजन करेगा। वहीं विश्वास जताया कि अपराजित भाजपा का अश्वमेघ यज्ञ बंगाल, केरल, तमिलनाडु में भी सफलता की नवीन कहानी लिखेगा। श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा, उत्तराखंड में भी प्रचंड जीत के साथ 2027 में हैट्रिक लगाएगी।

वहीं मुख्यालय में खुशी मनाते कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा, आज नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन के साथ पार्टी का संगठन महापर्व अपनी पूर्णता को प्राप्त कर चुका है। 45 वर्ष आयु की भाजपा, अपने हमउम्र युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में नवीन ऊंचाईयों को छूने जा रही है। उनके सामान्य कार्यकर्ता से संगठन के शीर्ष पर पहुंचने की यात्रा पार्टी सदस्य के लिए हौसला बढ़ाने का काम करेगी। उनका सांगठनिक कौशल और युवा जोश पार्टी को सफलता के चरम पर मजबूती से स्थापित रखने और थोड़े बहुत शेष राजनैतिक लक्ष्यों को पूर्ति करने में भी कारगर साबित होंगे।

पार्टी मुख्यालय में इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार के साथ प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, सरकार में दायित्वधारी मुकेश कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, बलजीत सोनी, डॉक्टर दिव्या नेगी, शकुंतला, चंडी प्रसाद बेलवाल, हरीश चमोली, अनूप रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.