शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र एवं जनता की सेवा करने के लिए लगातार रहता है प्रयासरत – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 28, 2021 5:53 अपराह्न
रूड़की । कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र एवं जनता की सेवा करने के लिए लगातार प्रयासरत रहता है। उक्त् विचार कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आदर्श नगर स्थित भाजपा पूर्वी मंडल की हुई कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र एवं समाज की सेवा में लगातार तत्पर रहता है तथा राजनीति को सेवा मानकर ही संगठन में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन के मंत्र को चरितार्थ करते हुए आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी के चलते तरक्की की दिशा में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में भाजपा की सरकार होते हुए जो विकास और तरक्की की दिशा में कार्य किए गए हैं वह अभूतपूर्व हैं। प्रधानमंत्री की कार्यकुशलता एवं पारदर्शिता के चलते आज देश भ्रष्टाचार मुक्त होकर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है तथा कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा आज देश ही नहीं बल्कि विदेश स्तर पर भी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी होने वाले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी को पुनः सत्ता में लाने के लिए जी-जान से जुट जाएं। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर उनका पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यसमिति का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मेयर गौरव गोयल,विधायक प्रदीप बत्रा,प्रभारी अनिल अरोड़ा, जिला महामंत्री आदेश सैनी व विकास तिवारी,पूर्व मंत्री श्रीमती निरुपमा गौड़,पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन,गौरव चौधरी, सुशील त्यागी,चौधरी धीर सिंह, ललित मोहन अग्रवाल,पवन तोमर,चेयरमैन योगेंद्र पुंडीर, महामंत्री संजय त्यागी,सुनील साहनी,राखी चंद्रा,रीना अग्रवाल,सुनीता गोस्वामी,वीके कुश,हर्षित गर्ग,अशोक वर्मा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.