posted on : जून 25, 2024 5:13 अपराह्न
कोटद्वार । भाजपा जिला कार्यालय कोटद्वार में मंगलवार को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आपातकाल को याद करते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में वो काला दिन याद करते ही रूह कांप जाती है, किस प्रकार से जंगलों में छुपकर अपने आप को बचाया,आम लोगों को रोक रोक कर जबरदस्ती नसबंधी की जा रही थी। जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने सभी लोगों को आपातकाल में हुए आम लोगों पर अत्याचार के खिलाफ लड़ने वाले लोगों को याद किया उन्होंने कहा कि जब आज देश सुरक्षित हाथों में है तो विपक्ष संविधान बचाओ की बात करता है वो भूल गए कि संविधान को जिन्होंने कई बार तार तार किया, आम जनता पर अत्याचार किया वो संविधान बचाओ की बात करते है,आज के दिन आपातकाल को याद करने का दिन है भारत की आत्मा को कुचलने का काम किया ऐसें विपक्ष को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।
मुख्य वक्ता मयंक गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भारत को कभी गुलाम नहीं बनाया जा सका कहीं न कहीं आजादी की अलख जलती रही थी। 1857की क्रांति का ग्रंथ विनायक दामोदर सावरकर जब 21 वर्ष के थे तब लिखा जिसे सभी को पढ़ना चाहिए,देश की आजादी की नीव रखी जा चुकी थी।वीर सावरकर स्वतंत्रता के महान योद्धा थे जिन्होंने अपने ग्रंथो के माध्यम से क्रांति लाई, उन्होंने इंग्लैंड में जाकर इंडिया हाउस जहां सारे भारतीय एकजुट होकर भारत की आजादी की लड़ाई की योजनाएं बनाते थे में सम्मिलित होकर वहां से क्रांति की अलख जगाई, करजन को गोली मारकर सावरकर वहीं खड़े रहे ऐसे वीर थे, परंतु कांग्रेस ने गांधी नेहरू को आगे करने के चक्कर में वीर सावरकर को पीछे किया। आपातकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी सत्ता को बरकरार रखने की लिए कांग्रेस ने आपातकाल लगाया किसी भी प्रकार से सत्ता हाथ से नही जानी चाहिए चाहे देश बर्बाद ही क्यों न हो जाए, विरोध करने वालों को अनेकों प्रकार से यातनाएं दी ताकि कोई और विरोध प्रकट नही कर सके । कांग्रेस सत्ता के लिए भयभीत है, कि चाहे कुछ भी करना पड़े सत्ता के लिए,संविधान बचाओ का नारा देने वाली कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, उमेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह भंडारी, विजय लखेड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, भाभर मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, वीरचंद्र सिंह मंडल मनोज पांथरी, कालागढ़ मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शांतनु रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रकीर्ण नेगी, बीना रावत, अदिति त्यागी, यशोदा नेगी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने किया और बरसात के मौसम में सभी से एक एक पेड़ लगाने का आह्वाहन किया।