बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, दलित समीकरण साधने की कोशिश 

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 6, 2026 11:40 अपराह्न

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड में रिक्त हो रही राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा हाईकमान ने रविवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। आर्य के नाम की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड की सियासत में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।

दिनेश आर्य लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और नैनीताल जिले में संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह भाजपा के नैनीताल जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह राज्यस्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष के पद पर हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी भी की थी। इससे पहले वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

दलित चेहरे को आगे कर भाजपा का सियासी संदेश

दिनेश आर्य अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। ऐसे समय में जब प्रदेश की राजनीति में दलित प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज है, भाजपा द्वारा आर्य को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने को महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

विशेषकर हल्द्वानी के हालिया ‘शुद्धिकरण’ प्रकरण के बाद भाजपा पर विपक्ष की ओर से दलित विरोधी होने के आरोप लगाए गए थे। ऐसे राजनीतिक माहौल में अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले नेता को राज्यसभा प्रत्याशी बनाना पार्टी की ओर से सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर स्पष्ट संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

25 नवंबर को खत्म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल

उत्तराखंड से वर्तमान राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसी रिक्त होने वाली सीट के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान की स्थिति में 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे के बाद मतगणना की जाएगी।

निर्विरोध निर्वाचन की संभावना

राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। मौजूदा राजनीतिक समीकरणों में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना कम बताई जा रही है। यदि कोई अन्य प्रत्याशी मैदान में नहीं आता है तो आर्य बिना मतदान के राज्यसभा पहुंच जाएंगे।

भाजपा के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में दिनेश आर्य का चयन उत्तराखंड की राजनीति में पार्टी की आगामी रणनीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, बागेश्वर-चमोली से दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
  • उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती
  • पूर्व महानिदेशक पुलिस अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे कुलपति का पद
  • उत्तराखण्ड में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ व्यवस्था
  • सार्वजनिक जगह जाम छलकाना पड़ा भारी, 29 पर कार्रवाई
  • नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्ण साक्षर, अब डिजिटल साक्षरता पर जोर
  • उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या
  • पटवारियों की कमी से ग्रामीण परेशान, छह क्षेत्र खाली
  • कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.