शुक्रवार, जुलाई 4, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को किया निष्कासित, दो पत्नी प्रकरण और UCC पर बयान बना कारण

शेयर करें !
posted on : जून 29, 2025 3:40 अपराह्न

देहरादून : भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निर्णय का कारण बना राठौर का व्यक्तिगत और सार्वजनिक आचरण, जिसने पार्टी की छवि को गहरा आघात पहुंचाया।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने हाल ही में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर विवादित बयान देकर पार्टी की नीति का मजाक उड़ाया था। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी पहली पत्नी और परिवार की मौजूदगी में दूसरी महिला से विवाह कर उसे सार्वजनिक रूप से पत्नी का दर्जा दे दिया। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

राठौर का नाम लंबे समय से अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ विवादों में रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई बार मुकदमे दर्ज कराए। अब हाल ही में राठौर ने उसी अभिनेत्री से विवाह कर लिया, जिससे मामला और गर्मा गया। जब इस विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो पार्टी नेतृत्व ने इस पर सख्त रुख अपनाया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सुरेश राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में राठौर के अमर्यादित और अनुशासनहीन आचरण का हवाला देते हुए सात दिन में जवाब मांगा गया था।

नोटिस में कहा गया कि सुरेश राठौर की गतिविधियां लगातार मीडिया और सोशल मीडिया में पार्टी के मूल्यों और अनुशासन के विपरीत दिखाई दे रही थीं, जिससे भाजपा की सार्वजनिक छवि को ठेस पहुंची है। समय पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्टी ने उन्हें छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, मेडिकल माॅडल प्रस्तुतिकरण में तितिक्षा रावत व टीम अव्वल
  • क्या हम आज से प्लास्टिक या पॉलीथीन का उपयोग न करने की कसम खा सकतें हैं ? ………
  • हरिद्वार पहुंचे IG अपराध एवं कानून व्यवस्था निलेश आनंद भरणे, कांवड़ मेला 2025 की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • डीएम सविन बंसल ने खोली भूमि फर्जीवाड़े की परतें, टिहरी विस्थापितों की ज़मीन पर “बड़े खेल” का खुलासा, अधीक्षण अभियंता का वाहन ज़ब्त
  • उत्तराखंड में सहकारिता के विस्तार को होगा दो दिवसीय मंथन, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों के दिये निर्देश
  • 234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सक होंगे बर्खास्त – डॉ. धन सिंह रावत
  • सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की राष्ट्रीय राजमार्गों की समीक्षा, कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश
  • डीएम नितिका खंडेलवाल ने की बड़ी कार्यवाही, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् नई टिहरी का वेतन रोका
  • उत्तराखंड शासन ने 03 अधिकारियों की जिम्मेदारी में किया फेरबदल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.