बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा ने उत्तराखण्ड में चुना संतुलन का रास्ता; दलित, ब्राह्मण और ठाकुर के बीच बनाया संतुलन; कल्पना सैनी को राज्यसभा भेजकर महिला और ओबीसी समुदाय को दी थी तरजीह; अब अजय टम्टा को मंत्री बना कर अनुसूचित जाति को दिया प्रतिनिधित्व

शेयर करें !
posted on : जून 9, 2024 5:31 अपराह्न
  • भाजपा ने उत्तराखण्ड में चुना संतुलन का रास्ता; दलित, ब्राह्मण और ठाकुर के बीच बनाया संतुलन
  • कल्पना सैनी को राज्यसभा भेजकर  महिला और ओबीसी समुदाय को दी थी तरजीह
  • अब अजय टम्टा को मंत्री बना कर अनुसूचित जाति को दिया प्रतिनिधित्व
देहरादून। लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड में हैट्रिक बनाने के बावजूद भाजपा हाईकमान किसी भी क्षेत्र में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्तराखंड को प्रतिनिधित्व के बहाने पार्टी हाईकमान ने सभी वर्गों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा को मंत्रिमंडल में जगह देकर पार्टी ने अनुसूचित जाति को तरजीह दी है। इससे पूर्व कई दिग्गजों को दरकिनार कर पार्टी ने कल्पना सैनी को राज्यसभा भेजकर महिलाओं के साथ ही ओबीसी समुदाय का सम्मान किया था।
प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजपूत और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ब्राह्मण जाति से हैं। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल पूरा होने पर इस सीट पर कई दिग्गजों की मजबूत दावेदारी बताई जा रही थी, इसके बावजूद भाजपा हाईकमान ने कल्पना सैनी को राज्यसभा भेजकर महिलाओं और ओबीसी समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया। अब सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर भाजपा हाईकमान ने ठाकुर, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के बीच संतुलन साधने का काम किया है।
अल्मोड़ा संसदीय सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले अजय टम्टा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में कपड़ा राज्य मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। इसके बाद वह जिला पंचायत अध्यक्ष और 2012 में सोमेश्वर सीट से विधायक चुने गए। अल्मोड़ा सीट पर 2014 से अब तक लगातार सांसद चुने गए हैं।
पार्टी उत्तराखंड में अपनी जमीन को और मजबूती देने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी धर्म समुदाय और वर्गों को पूरा सम्मान दिया है। सभी वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य में नई नई योजनाओं की शुरूआत की गई है। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव
  • बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • कार पर “मंत्री” लिखकर झाड़ रहा था रौब, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.