posted on : जनवरी 29, 2022 4:49 अपराह्न
कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी ने चुनाव कार्यालय खोला। इस दौरान विधायक भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी ने विधिवत कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होनें कार्यकर्ताओं को आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत चुनाव प्रचार करने और जनसंपर्क अभियान में जुट जाने का आह्वान किया । शनिवार को स्थानीय झंडाचौक में कोटद्वार से भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी ने विधि विधान व पूजा अर्चना तथा हवन के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर खंडूरी ने कहा कि पार्टी ने मुझपर बिश्वास जताया है मै सदैव पार्टी के मान सम्मान के लिए खडी रहूँगी और टिकट देने के लिए सभी की आभारी हूँ । उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर आने वाले गाइड लाइन के अनुसार ही प्रचार अभियान को गति दी जाएगी। इस अवसर पर उमेश त्रिपाठी, सीपी नैथानी, नीरज मिश्रा, अमित भारद्वाज, कमलेश कोटनाला, सुमन कोटनाला, पूनम थपलियाल, पूनम खंतवाल, सौरव नौडियाल, रेनू, मानेश्वरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



