शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में ब्लॉक प्रमुखों के पदों भी रहा भाजपा का दबदबा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2025 7:13 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा बना रहा। कांग्रेस ब्लॉक प्रमुखों के पदों पर भी करिश्मा नहीं दिखा पाई। गुरूवार को ब्लॉक प्रमुखों, ज्येष्ठ तथा कनिष्ठ उप प्रमुखों के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पन बीडीसी मेंबरों ने मतदान किया। दोपहर तीन बजे बाद मतगणना प्रारंभ हुई।

ज्योतिर्मठ के ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित अनूप सिंह नेगी ने 18 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. मनोज रावत को 13 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। ज्येष्ठ उप प्रमुख के पद पर गुड्डी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई। कनिष्ठ उप प्रमुख के पद पर नरेश चंद्र ने जीत दर्ज की है।

नागपुर-पोखरी विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित राजी देवी ने 17 मत प्राप्त कर भाजपा की मीना देवी को नौ मतों से हराकर जीत का परचम लहराया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर ऊषा देवी और कनिष्ठ उप प्रमुख पर शिव लाल ने जीत दर्ज की है।

थराली  ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस समर्थित प्रवीण पुरोहित ने 15 मत प्राप्त कर भाजपा समर्थित भानु प्रकाश को आठ मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। थराली में एक मत निरस्त किया गया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर नवनीत सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर राजेश चौहान ने जीत दर्ज की है।

देवाल विकासखंड में प्रमुख पद पर तेजपाल सिंह ने 11 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश चंद्र सिंह गडिया को तीन मतों से पराजित किया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर दीपक सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर पिंकी देवी ने जीत हासिल की है।

कर्णप्रयाग ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित दीपिका मैखुरी ने 16 मत प्राप्त कर कांग्रेस समर्थित माहेश्वरी देवी को एक मत से पराजित कर कुर्सी हासिल कर ली है। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर वीरेंद्र सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर मनवीर सिंह ने जीत दर्ज की है।

दशोली ब्लॉक प्रमुख पद पर निवर्तमान प्रमुख भाजपा समर्थित बिनीता देवी फिर निर्वाचित हो गई है। उन्होंने 20 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस समर्थित विनीता आर्य को 12 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर विपिन सिंह कंडारी और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर शालिनी खत्री विजयी हुए हैं।

नंदानगर ब्लॉक प्रमुख पद पर हिमा नेगी ने 18 मत प्राप्त कर उमा देवी को 9 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। मतगणना में एक मत निरस्त किया गया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर हीरा सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर यदुवीर सिंह ने जीत दर्ज की है।

गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित दुर्गा देवी ने 23 मत प्राप्त कर सुमति बिष्ट को 6 मतों हराकर जीत दर्ज की।  ज्येष्ठ उप प्रमुख के पद पर लीलाधर जोशी और कनिष्ठ उप प्रमुख पर हरदेव सिंह ने विजय प्राप्त की।

नारायणबगड़ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित गणेश प्रसाद चंदोला ने 14 मत प्राप्त कर भाजपा समर्थित यशपाल सिंह नेगी को 3 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर देवेंद्र सिंह रावत देवराज और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर भूपेंद्र सिंह मेहरा  जीत दर्ज करने में सफल रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रुप से संपन्न कर ली गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
  • धर्म और संस्कृति का संगम : ज्योतिर्मठ में आज से रामलीला महायज्ञ का भव्य शंखनाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.