गुरूवार, जुलाई 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीन साल बाद भी अधूरा बिरही-निजमुला मार्ग, बारिश में बढ़ा खतरा

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 11:11 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पूरा नहीं हो सका है। लगातार बारिश के बीच अधूरी सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार काली चट्टान से बिरही तक सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका हुआ है। जगह-जगह सड़क उबड़-खाबड़ बनी हुई है और कई हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। बारिश के चलते सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग क्षेत्र की नौ ग्राम सभाओं को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उनका आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में सड़क की बदहाल स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ब्यारा के पूर्व प्रधान बृज लाल ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी से क्षेत्र की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान; सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस; 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण
  • मानसून को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मालन, सुखरौ और खोह नदियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • पौड़ी गढ़वाल : मानव तस्करी के विरुद्ध जागरुकता को लेकर 31 जुलाई को आयोजित होगा विधिक साक्षरता शिविर
  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, 03 अगस्त से लगेंगे विशेष सुनवाई शिविर, 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण
  • चमोली की ई-लाइब्रेरी बन रही युवाओं की सफलता का आधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार बढ़ रही चयन की संख्या
  • आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिभाओं का होगा सम्मान
  • उत्तराखंड : दरांती से किया मुकाबला, महिला ने गुलदार को मार भागाया
  • कांवड़ यात्रा शुरू, हरिद्वार शिव भक्ति में सराबोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.